Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
खूबसूरत साड़ियों के मामले में किरण खेर का जवाब नहीं, सिल्क साड़ी के लिए करें फॉलो
बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर 14 जून को अपना 65 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। किरण खेर बॉलीवुड में अपनी शानदार एक्टिंग और साड़ी कलेक्शन के लिए जानी जाती हैं। फैशन का उम्र से कोई देना नहीं होता है, किसी भी उम्र में फैशन किया जा सकता है। किरण खेर एथनिक लुक के लिए जानी जाती हैं।

किरण खेर खूबसूरत साड़ी के साथ डिफरेंट ज्वेलरी भी कैरी करती हैं। 60 साल के बाद भी किरण खेर अपने एथनिक लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करती हुई नजर आती हैं। किरण खेर साड़ी के साथ ट्रेंडी ज्वेलरी कैरी कर डिफ्रेंट लगती है। चलिए देखते है किरण खेर के जन्मदिन पर उनका साड़ी लुक।

ग्रे साड़ी
किरण खेर के इस लुक की बात करें तो किरण खेर ने ग्रे कलर की सिल्क साड़ी पहनी है। ग्रे कलर की साड़ी पर गोल्डन कलर का फ्लोरल प्रिंट साड़ी की खूबसूरती को काफी बढ़ा रहे है। किरण खेर ने इस ग्रे कलर की साड़ी के साथ कुंदन की ज्वेलरी पहनी हुई है। व्हाइट कुंदन का नेकलेस के साथ उन्होंने मैचिंग के ईयरिंग्स पहने हुए है। आप भी किरण खेर के इस क्लासी लुक को कैरी कर सकती हैं।

सिल्क साड़ी
महिलाए एक उम्र के बाद मेकअप करना छोड़ देती हैं। लेकिन किरण खेर ने इस बात को गलत साबित कर दिया है। किरण खेर अक्सर अपने क्लासी और खूबसूरत अवतार से सबको हैरान कर देती हैं। किरण खेर के इस लुक की बात करें तो किरण खेर ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई हैं। गोल्डन कलर की साड़ी के साथ हैवी ज्वेलरी कैरी की हुई है। किरण खेर का ये नेकलेस आम्रपाली ब्रांड का हैं। इस नेकलेस में कुंदर और मोती का वर्क किया गया हैं। किरण खेर ने इस नेकलेस के साथ मैचिंग ईयरिंग्स भी पहने हुए है। उनका ये लुक बहुत ही खूबसूरत है। इस ग्रीन कलर की ज्वेलरी को आप किसी भी साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं।

ग्रीन साड़ी
किरण खेर बी टाउन में अपने एथनिक लुक के लिए जानी जाती हैं। अक्सर इंटरनेट पर किरण खेर का साड़ी लुक वायरल रहता हैं। किरण खेर के इस लुक की बात करें तो किरण खेर ग्रीन कलर की साड़ी के साथ रेड कलर का लेयर्ड नेकलेस पहना हुआ हैं। किरण खेर का ये लुक काफी एलिगेंट लग रहा हैं। किरण खेर ने डार्क कलर की लिपस्टिक लगाई हुई है। आप भी किरण खेर के इस खूबसूरत लुक को कैरी कर सकती हैं।

क्रीम कलर साड़ी
किरण खेर के इस लुक की बात करें तो उन्होंने क्रीम कलर की साड़ी पहनी हुई हैं। ऑरेंज कलर के बॉर्डर वाली इस साड़ी में किरण खेर बहुत खूबसूरत लग रही हैं। किरण खेर ने इस साड़ी के साथ हैवी ज्वेलरी पहनी हुई हैं। आप भी उनके लुक को कैरी सकती हैं। सिल्क साड़ी पहनने के लिए किसी उम्र की जरुरत नहीं होती हैं।

येलो साड़ी
किरण खेर येलो और पर्पल सिल्क साड़ी में नजर आ रही हैं। इस साड़ी के साथ किरण खेर ने लाइट मेकअप और नेकलेस पहना हुआ हैं। येलो साड़ी के साथ किरण खेर ने सिंपल जूड़ा बनाया हुआ हैं। आप भी उनके इस लुक को कैरी कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
