Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
साड़ी में दिखना हो स्टाइलिश और ग्लैमरस तो मौनी रॉय के इन एथनिक आउटफिट को करें फॉलो
बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी खूबसूरत और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। मौनी रॉय आज 28 सितंबर को अपना 34 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। मौनी रॉय के लुक की बात करें तो वह रियल लाइफ में काफी बोल्ड और खूबसूरत हैं। बता दें कि मौनी रॉय एकत कपूर के सीरियल नागिन में ग्लैमरस अवतार में नजर आई थी।

मौनी रॉय अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने शानदार फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। मौनी अक्सर अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। मौनी रॉय इंडियन आउटफिट से लेकर वेस्टर्न आउटफिट में गजब की खूबसूरत लगती हैं। आज उनके जन्मदिन पर देखते हैं उनका साड़ी लुक।

व्हाइट साड़ी में मौनी रॉय
मौनी रॉय अक्सर अपने लुक से सबको इंप्रेस करती रहती हैं। अगर आप साड़ी में ग्लैमरस लुक चाहती है तो मौनी रॉय का ये लुक आपके लिए परफेक्ट है। एक्ट्रेस ने हैंड पेंटेड साड़ी पहनी हुई है। उनकी साड़ी पर फ्लोरल प्रिंट किया हुआ है। मौनी ने व्हाइट साड़ी के साथ प्लेन स्लीवलेस ब्लाउज पहना हुआ हैं। व्हाइट साड़ी के साथ उन्होंने सटल मेकअप और न्यूड पिंक लिपस्टिक लगाई हुई हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने वेवी हेयरस्टाइल कैरी किया हुआ है।

येलो साड़ी में मौनी रॉय
मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मौनी रॉय के इस लुक की बात करें उन्होंने येल एंब्रॉएड्री वाली साड़ी पहनी हुई हैं। आप इस साड़ी को फंक्शन्स, करवा चौथ और दुर्गा पूजा में पहन सकती हैं। ये साड़ी पर सिल्वर एंब्रॉएड्री वर्क काफी अच्छा लग रहा हैं। उन्होंने साड़ी के साथ फुल स्लीव ब्लाउड पहना हुआ हैं। मौनी रॉय ने साड़ी के साथ चोकर नेकलेस पहना हुआ हैं। उन्होंने येलो साड़ी के साथ डार्क पिंक लिपस्टिक लगाई हुई हैं।

रेड साड़ी में मौनी रॉय
अगर आप साड़ी में वेस्टर्न लुक चाहती है तो आप मौनी रॉय के इस लुक से इंस्पिरेशन लें सकती हैं। मौनी रॉय ने रेड कलर की रफल साड़ी पहनी हुई हैं। प्लेन रेड साड़ी पर शिमरी बॉर्डर बहुत ही सुंदर लग रहा हैं। साड़ी के साथ मौनी ने शिमरी स्लीवेस ब्लाउज पहना हुआ है। उनके मेकअप की बात करें तो उन्होंने कॉपर कलर का आईशैडो और रेड कलर की लिपस्टिक लगाई हुई हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने वेवी हेयरस्टाइल किया हुआ हैं।

ग्रे साड़ी में मौनी रॉय
क्लासी लुक के लिए आप मौनी रॉय के इस ग्रे साड़ी लुक को कैरी कर सकती हैं। मौनी रॉय ने ग्रे साड़ी के साथ बेल्ट और केप स्टाइल जैकेट कैरी किया हुआ हैं। जो उनके लुक को काफी खास बना रहा हैं। उनके मेकअप की बात करें तो उन्होंने स्मोकि आई मेकअप कैरी किया हुआ हैं। ग्रे साड़ी के साथ उन्होंने लाइट ब्राउन लिपस्टिक लगाई हुई है। साड़ी के साथ उन्होंने चोकर और झुमके पहने हुए हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बालों को स्ट्रेट करके खुला छोड़ा हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications
