Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
स्टाइलिश लुक के लिए मृणाल ठाकुर के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन
टीवी सीरियल के बाद बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली मृणाल ठाकुर अपने फैशनेबल अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अक्सर इंटरनेट पर मृणाल का स्टाइलिश लुक वायरल रहता हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस बी टाउन की कई एक्ट्रेस से बेहतर है।

मृणाल ठाकुर बाटला हाउस, सुपर 30 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। मृणाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर देखते है उनका शानदार स्टाइलिंग।

फ्लोरल गाउन
मृणाल ठाकूर के इस गर्जियस लुक की बात करें तो उन्होंने फ्लोरल प्रिंट वाला गाउन पहना हुआ हैं। स्लीवलेस फ्लोरल प्रिंटेट गाउन में ग्लैमरस लग रही हैं। ब्लैक कलर के गाउन पर डिफरेंट कलर के फ्लोरल प्रिंट का डिजाइन किया हुआ हैं। हाई थाई स्लिट गाउन के साथ मृणाल ने ब्लैक हील पहनी हुई हैं। उनका ये बोल्ड लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। लाइट मेकअप और खुले बालों में मृणाल बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

ऑफ शोल्डर गाउन
मृणाल के इस लुक की बात करें तो उन्होंने ऑफ शोल्डर गोल्डन गाउन पहना हुआ हैं। गोल्डन गाउन के साथ उन्होंने ब्लू आई मेकअप और रेड लिपस्टिक लगाई हुई हैं। मृणाल के इस लुक को आप भी फॉलो कर सकती हैं। नाइट पार्टी के लिए मृणाल का ये लुक एकदम परफेक्ट है।

ग्रीन गाउन
मृणाल बी टाउन में एक्टिंग के साथ साथ अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। मृणाल के इस लुक की बात करें तो मृणाल ने ग्रीन गाउन पहना हुआ हैं। मृणाल का गर्जियस गाउन अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया हुआ हैं। वन स्लीव गाउन में मृणाल ग्लैमरस लग रही हैं। ग्रीन गाउन के साथ मृणाल ने सटल मेकअप कैरी किया हुआ हैं। पिंक लिपस्टिक और बन हेयरस्टाइल में मृणाल लाखों फैंस को इंप्रेस कर रही हैं। आप भी उनके इस खूबसूरत लुक को करें फॉलो।

ब्लू गाउन
वन स्लीव ब्लू गाउन में मृणाल ब्यूटीफुल लग रही हैं। वेलवेट स्लिट गाउन के साथ मृणाल ने ब्लू आई मेकअप कैरी किया हुआ हैं। लाइट ब्राउन लिपस्टिक और पोनीटेल में मृणाल का बोल्ड लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। नाइट पार्टी के लिए आप भी मृणाल के इस लुक को फॉलो कर सकते है।

लाइट पिंक गाउन
वोग फैशन नाइट 2019 के रेड कारपेट पर मृणाल लाइट पिंक हाई थाई स्लिट गाउन पहने हुए नजर आई थी। डीप नेक गाउन के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग का श्रग कैरी किया हुआ था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने गाउन के साथ नेकपीस पहना हुआ हैं। उनके मेकअप की बात करें तो उन्होंने ब्राउन आई मेकअप के साथ पिंक लिपस्टिक लगाई हुई थी। आप भी मृणाल के इस लुक को कैरी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications