Latest Updates
-
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश -
Papamochani Ekadashi Wishes in Sanskrit: पापमोचिनी एकादशी पर शेयर करें ये दिव्य संस्कृत मंत्र और संदेश -
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट -
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा
रणबीर कपूर की तरह चार्मिंग और स्टाइलिश लुक के लिए फॉलो करें ये टिप्स
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज 28 सितंबर को अपना 38 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणबीर कपूर बी टाउन में हैंडसम लुक और फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। रणबीर के चार्म और ड्रैसिंग सेंस का हर कोई दीवाना है।

इंटरनेट पर रणबीर अपन लुक्स और रिलेशनशिप्स को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। रणबीर कपूर का स्टाइल, फैशन सेंस और चार्म गर्ल्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर देखते हैं उनके हैंडसम लुक।

ब्राउन पैंट और ब्लू शर्ट में रणबीर कपूर
अगर आप पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो आप रणबीर कपूर के इस स्टाइल को कैरी कर सकती हैं। रणबीर कपूर ने ब्लू कलर की टीशर्ट के साथ ब्राउन पैंट पहना हुआ है। उन्होंने अपने इस आउटफिट के साथ व्हाइट कलर की स्नीकर पहने हुए हैं। शॉर्ट हेयर और हल्की दाढ़ी में रणबीर कपूर बहुत हैंडसम लग रहे हैं।

व्हाइट टीशर्ट और ब्लैक जैकेट में रणबीर कपूर
आप एयरपोर्ट पर डिफरेंट लुक के साथ कम्फर्ट चाहते है तो आपके लिए रणबीर कपूर का ये स्टाइल परफेक्ट रहेगा। रणबीर कपूर ने व्हाइट टी शर्ट के साथ ग्रे कलर की डेनिम जींस और फुल स्लीव ब्लैक जैकेट कैरी किया हुआ हैं। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ब्लैक शूज पहने हैं। आप भी उनके इस लुक को कैरी कर सकती हैं।

टीशर्ट, शर्ट और डेनिम में रणबीर कपूर
रणबीर कपूर का ये आउटफिट दोस्तों के साथ बाहर नाइट आउट करने के लिए परपेक्ट साबित हो सकता हैं। रणबीर कपूर ने व्हाइट टीशर्ट के साथ चैक वाली शर्ट और ब्लू जींस पहना हुआ है। शॉर्ट हेयर और हल्की दाढ़ी में रणबीर कपूर हैंडसम लग रहे हैं। आप भी रणबीर के इस को कैरी कर सकते हैं।

ब्लैक पैंटसूट में रणबीर कपूर
रणबीर कपूर बी टाउन में हैंडसम एक्टर की लिस्ट में टॉप नंबर पर आते हैं। उनके चार्म और ड्रेसिंग सेंस पर लड़कियां मरती हैं। रणबीर के फैशन सेंस से लड़के इंस्पिरेशन ले सकते हैं। उनके लुक की बात करें तो वह ब्लैक पैंटसूट में बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं। उनका ब्लैक पैंटसूट लुक खास इवेंट के लिए परफेक्ट है। अगर आपको फॉर्मल लुक कैरी करना है तो आप रणबीर कपूर के इस ब्लैक पैंटसूट से आइडिया ले सकते हैं। रणबीर ने ब्लैक पैंटसूट के साथ लाइट पिंक कलर की शर्ट और लाइट पिंक कलर की टाई पहना है।

ब्लू शेरवानी में रणबीर कपूर
रणबीर कपूर फुल स्लीव शॉर्ट कॉलर ब्लू कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। उनके ब्लू शेरवानी पर गोल्डन बटन लगे हुए है। रणबीर ने ब्लू शेरवानी को व्हाइट पैंट के साथ स्टाइल किया हुआ है। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट कने के लिए ब्लैक शूज पहने हैं। रणबीर के इस लुक को आप शादी पार्टी के दौरान कैरी कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











