Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
46 की उम्र में वेस्टर्न आउटफिट में दिखना है स्टाइलिश, रवीना टंडन के इन लुक्स को करें फॉलो
90 दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रवीना टंडन अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं। रवीना टंडन आज भी उतनी ही खूबसूरत और ग्लैमरमस दिखती हैं। रवीना आज भी अपने फैशनसेंस से बी टाउन की यंग एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं।

मस्त मस्त गर्ल रवीना आज भी लाखों महिलाओं के लिए फैशन इंस्पिरेशन हैं। रवीना टंडन आज अपना 46 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर देखते हैं उनका स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक। आप भी रवीना के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

ब्लैक आउटफिट में रवीना टंडन
रवीना टंडन बी टाउन में अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती हैं। उनके इस लुक स्टाइलिश लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर आउटफिट पहना हुआ है। वी नेकलाइन वाले इस आउटफिट को ऑफ ऑफिस में कैरी कर सकती हैं। इस आउटफिट के साथ आप भी एक्ट्रेस की तरह लाइट मेकअप कैरी सकती हैं।

स्लिट गाउन में रवीना टंडन
46 साल की उम्र में भी रवीना टंडन वेस्टर्न आउटफिट में नजर आती हैं। उनके इस वेस्टर्न लुक की बात करें तो उन्होंने स्लिट गाउन पहना हुआ है। सिल्वर हील खुले बालों में एक्ट्रेस बहुत ही सुंदर लग रही हैं। उनके मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने रेड कलर कि लिपस्टिक लगाई हुई हैं। आप भी पार्टी में रवीना के इस स्टाइलिश लुक को कैरी कर सकती हैं।

पर्पल एंड व्हाइट लहंगे में रवीना टंडन
रवीना टंडन पर्पल एंड व्हाइट लहंगे में गजब की खूबसूरत लग रही हैं। उनका ये खूबसूरत आउटफिट शिल्फी आहूजा ने डिजाइन किया है। उनके पर्पल लहंगे पर प्रिंट डिजाइन किया हुआ हैं। रवीना का स्टाइल मिली अरोड़ा ने किया है लहंगे के साथ रवीना टंडन ने फूल स्लीव ब्लाउज पहना हुआ हैं। उनके मेकअप की बात करें तो उन्होंने लाइट शेड लिपस्टिक लगाई हुई हैं। स्मोकि आई मेकअप और सिंपल बन हेयरस्टाइल में रवीना टंडन बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

पिंक वन पीस में रवीना टंडन
रवीना टंडन को बॉलीवुड में मोहरा फिल्म से पहचान मिली है। एक्ट्रेस बी टाउन में अपने शानदार ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। उनके इस लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक कलर शॉर्ट ड्रेस पहना हुआ हैं। पिंक कलर के आउटफिट में रवीना टंडन बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। पिंक गाउन के साथ रवीना ने लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications
