Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
एवरग्रीन ब्यूटी रेखा सिल्क साड़ी में ही नहीं वेस्टर्न आउटफिट में लगती हैं बेहद खूबसूरत
बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। रेखा आज अपना 66 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। रेखा आज भी अपने खूबसूरती और स्टाइल से बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। रेखा के लुक को देख उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।

66 साल की उम्र में भी रेखा की स्किन एकदम जवां और निखरी हैं। रेखा अक्सर सिल्क साड़ी लुक में नजर आती हैं। रेखा साड़ी से जींस में कमाल की खूबसूरत लगती हैं चलिए उनके जन्मदिन पर देखते हैं उनके वेस्टर्न लुक।

व्हाइट आउटफिट में रेखा
रेखा अपनी उम्र से आधी उम्र की नजर आती हैं। रेखा अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने स्टाइलिश लुक को लेकर भी काफी चर्चा में बनी रहती हैं। रेखा के इस आउटफिट की बात करें तो उन्होंने व्हाइट आउटफिट पहनकर कमाल का फोटोशूट करवाया है व्हाइट आउटफिट के साथ बरंगडी कलर की लिपस्टिक और खुले बालों में रेखा गजब की खूबसूरत लग रही हैं।

ऑफ व्हाइट कलर कुर्ती और सिल्वर शूज में रेखा
रेखा ने सिल्क साड़ी में फैशन ट्रेंड सेट किया है। रेखा एथनिक लुक के साथ साथ वेस्टर्न और कैजुअल आउटफिट में नजर आती हैं। रेखा ने एक इवेंट के दौरान ऑफ व्हाइट कलर का कुर्ता और सिल्वर कलर के शूज पहने हैं। इस आउटफिट के साथ उन्होंने मैरुन कलर की लिपस्टिक लगाई हुई है। इस आउटफिट के साथ उन्होंने कैप लगा रखी है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए रेखा ने गॉगल्स लगाए हुए हैं।

व्हाइट सूट में रेखा
रेखा अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। रेखा बी टाउन की फैशनिस्टा हैं। उनके इस लुक की बात करें तो उन्होंने सफेद सूट के साथ सिल्वर हील और गोल्डन झुमका कैरी किया हुआ है। इस लुक में रेखा गजब की खूबसूरत लग रही हैं। व्हाइट सूट के साथ भी रेखा ने डार्क मैरून कलर लिपस्टिक लगाई हुई हैं। उनका ये लुक काफी खास लग रहा है।

ब्लू जींस में रेखा
रेखा के इस लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू डेनिम ब्लैक टॉप पहना हुआ हैं। ब्लैक टॉप के साथ उन्होंने व्हाइट श्रग कैरी किया हुआ है। रेखा ने सिर पर नॉटेड स्कार्फ बांधा हुआ है। रेखा के साथ दीपिका पादुकोण भी ब्लैक टॉप औरब्लू जींस में नजर आ रही हैं। वहीं रेखा के कैजुअल स्टाइल के आगे दीपिका का स्टाइलिश लुक खास नहीं लग रहा हैं।



Click it and Unblock the Notifications
