Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
साड़ी में हॉट दिखने के लिए शिल्पा शेट्टी के इस स्टाइलिश लुक को करें फॉलो
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने स्टाइलिश लुक और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। शिल्पा शेट्टी बी टाउन में अपनी स्टाइलिश साड़ी डिजाइन के लिए जानी जाती हैं। शिल्पा शेट्टी को बी टाउन की फैशानिस्ट के तौर पर जानते हैं। शिल्पा शेट्टी का जन्म 8 जून 1975 को हुआ था। शिल्पा ने बॉलीवुड में फिल्म बाजीगर से डेब्यू किया था। शिल्पा अपनी शानदार एक्टिंग से सबका दिल जीता है।

शिल्पा एक्टिंग के साथ साथ फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। शिल्पा का फिटनेस रुटीन और फैशन स्टेटमेंट हमेशा फैंस को इंस्पायर करती रहती हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर देखते है उनका स्टाइल लुक, जिन्हें आप अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं।

रेड साड़ी
शिल्पा शेट्टी अपने फैशन सेंस और कमाल के फिगर के लिए जानी जाती हैं। शिल्पा अक्सर स्टाइलिश साड़ी कैरी करने के लिए जानी जाती हैं। शिल्पा साड़ी के साथ नया एक्सपेरिमेंट करती है, उनका यही एक्सपेरिमेंट नया ट्रेंड बन जाता है। शिल्पा शेट्टी के इस लुक की बात करें तो उन्होंने रेड कलर रफल डिजाइन वाली साड़ी पहनी हुई हैं। शिल्पा शेट्टी ने सिंपल और एक कलर वाली साड़ी के साथ कट स्वील वाला ब्लाउज पहना हुआ हैं। उनके ब्लाउज पर गोल्डन कलर से वर्क किया हुआ हैं। इस स्टाइलिश साड़ी के साथ शिल्पा ने सिंपल नेकलेस पहना हुआ है। शिल्पा ने इसके साथ कान में छोटे ईयररिंग्स पहने हुए हैं। शिल्पा ने एक हाथ में चुड़िया पहनी हुई हैं। शिल्पा के इस लुक की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने साड़ी के साथ कमरबंध पहना हुआ हैं। शिल्पा का ये लुक बहुत ही खूबसूरत है। इसे आप भी कैरी सकती हैं।

लाइट पिंक साड़ी
शिल्पा शेट्टी ट्रैडिशनल साड़ी को वेस्टर्न टच से कैरी करती हैं। उनका यही वेस्टर्न साड़ी लुक महिलाओं के बीच ट्रेंड बन जाता है। अगर आप भी अपनी पुरानी साड़ी को पहनकर बोर हो चुकी है तो आप शिल्पा शेट्टी के यूनिक साड़ी लुक से आइडिया ले सकती हैं। शिल्पा शेट्टी के इस स्टाइलिश लुक की बात करें तो शिल्पा ने लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई हैं। शिल्पा ने ब्लैक कलर के स्टाइलिश ब्लाउज के साथ साड़ी पहनी हुई हैं। शिल्पा ने लाइट पिंक साड़ी के साथ स्मोकि आई मेकअप किया हुआ हैं स्मोकि आईमेकअप और लाइट पिकं लिपस्टिक में शिल्पा बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

फ्लोरल साड़ी
शिल्पा शेट्टी इस स्टाइलिश फ्लोरल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप उनके इस लुक को किसी भी कॉकटेल पार्टी और ऑफिस पार्टी में पहन सकती हैं। शिल्पा शेट्टी की ये फ्लोरल साड़ी आपको स्टाइलिश लुक देगा। शिल्पा शेट्टी ने व्हाइट कलर की फ्लोरल साड़ी डिजानर ब्लाउज के साथ पहना हुआ हैं। शिल्पा शेट्टी ने रफल डिजाइन वाली साड़ी पहनी हुई हैं। शिल्पा शेट्टी ने व्हाइट फ्लोरल रफल डिजाइन के साथ हैवी इयररिंग्स पहने हुए हैं। उनके मेकअप की बात करें तो उन्होंने लाइट मेकअप विद लाइट ब्राउन लिपस्टिक लगाई हुई है।

सिल्क साड़ी
शिल्पा शेट्टी बी टाउन में स्टाइलिश साड़ी कैरी करने के लिए जानी जाती हैं। शिल्पा शेट्टी के इस ट्रेडिशनल लुक की बात करें तो शिल्पा ने ब्लू कलर की लाइन वाली साड़ी के साथ पिंक कलर का ब्लाउज पहना हुआ हैं। ब्लू साड़ी पर गोल्डन लाइन बहुत ही सुंदर लग रही हैं। शिल्पा शेट्टी के इस लुक को आप भी फोलो कर सकती हैं।

डिजाइनर साड़ी
शिल्पा शेट्टी साड़ी में नया एक्सपेरिमेंट करने के लिए जानी जाती हैं। शिल्पा शेट्टी के इस लुक की बात करें तो शिल्पा शेट्टी ने गाउन डिजाइन की साड़ी पहनी हुई हैं। गोल्डन कलर के इस गाउन टाइप साड़ी में शिल्पा शेट्टी गजब की खूबसूरत लग रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
