Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हिना खान की तरह व्हाइट लेस ड्रेस पहनकर अपने हॉलिडे लुक को करें स्पाइसअप
छोटे परदे से बड़े परदे तक का सफर तय करने वाली हिना खान ने परदे पर अपनी एक्टिंग और रियल लाइफ में अपने स्टाइल से सबको इंप्रेस किया है। हिना खान ने हाल ही में इंडस्ट्री में अपने 12 साल पूरे कर लिए हैं। जिसका सेलिब्रेशन उन्होंने केक कट करके किया और उसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थीं। वैसे हिना अभी भी फेस्टिव मोड में ही हैं और सुला वाइनयार्ड में नासिक में इन दिनों छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में, कसौटी ज़िन्दगी की 2 एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह एक व्हाइट लेस ड्रेस में नजर आईं। वह इस ड्रेस में सुपर स्टनिंग लग रही थीं और इस आउटफिट के साथ हिना ने स्टाइलिश हैट और सनग्लॉसेस को भी कैरी किया, जिसने उनके हॉलिडे लुक को और भी स्टाइलिश बनाया। तो चलिए देखते हैं कैसा था हिना का यह लेटेस्ट लुक-

इस लुक में हिना खान ने फुल स्लीव क्रू-नेक वाइट मिडी ड्रेस को पहना। इस ब्यूटीफुल ड्रेस में लेस स्लीव्स और बार्डर पर एंब्रायडिड फ्लोरल पैटर्न किया गया है। उनकी ड्रेस में प्लेन व्हाइट बैंड टाइप बेल्ट इसे और भी खूबसूरत बना रही है। इस व्हाइट ड्रेस के साथ उन्होंने ग्रीन फ्लिप फ्लॉप फुटवियर को कैरी किया। हिना ने अपने हॉलिडे लुक को एसेसरीज फ्री रखा। हालांकि लाइट ब्राउन जूट हैट उनके लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बना रहा था। इस हैट में भी व्हाइट लेस के साथ फ्रिंज बार्डर लुक दिया गया था।
वहीं मेकअप को हिना ने काफी सटल रखा। फाउंडेशन व कंसीलर से बेस बनाने के बाद उन्होंने लाइट आईशैडो, सॉफ्ट ब्लश और पिंक लिपस्टिक लुक रखा। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हिना ने गोल्डन फ्रेम ब्लैक सनग्लासेस को कैरी किया, जिसमें गोल्डन चेन डिटेलिंग की गई। वहीं हेयर्स को हिना ने ओपन ही रखा।
आपको एक्ट्रेस हिना खान का यह लेटेस्ट हॉलिडे लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
