Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
Cannes 2019 : हिना खान ने रेडकार्पेट पर किया शानदार डेब्यू, अपने लुक से जीते फैंस के दिल
ये रिश्ता क्या कहलाता है और कसौटी जिंदगी 2 फेम हिना खान ने अपने कॅरियर में अभी तक एक लम्बा सफर तय कर चुकी है। हिना खान ने अपने एक्टिंग और स्टाइल से हमेशा फैंस को काफी इम्प्रेस किया है। बुधवार को फ्रांस के कांस में चल रहे 'कांस फेस्टिवल 2019' के रेड कार्पेट पर डेब्यू कर हिना खान ने एक और सफलता अपने नाम हासिल कर ली है।

रेड कार्पेट पर हिना का डेब्यू लुक काफी गॉर्जियस था उन्होंने इस मौके पर Ziad Nakad के कलेक्शन से प्लजिंग नेक, ग्रे और ग्लिटर गाउन में परफेक्ट नजर आई। इस गाउन पर बेहतरीन एंब्राइड्री वर्क किया हुआ था। अपने इस लुक के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ पीच कलर की लिपस्टिक लगाई थी। कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर डेब्यू वॉक करने वाली हिना खान बेहद कॉन्फिडेंट और खूबसूरत नजर आईं। हिना खान की इस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

इंटरव्यू के लिए पहनी पिंक ड्रेस
कांस के रेड कार्पेट पर डेब्यू से पहले हिना खान फ्रेंच रिवेरा की सड़कों पर डे एन्जॉय करती नजर आईं। उन्होंनेअपने सोशल मीडिया पर अपने लुक्स की फोटोज शेयर की है। पहली बार कान्स में शामिल होने पर उनका एक इंटरव्यू सेशन भी हुआ, जिसके लिए उन्होंने पिंक कलर का आउटफिट पहना था। हिना के ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल भी फ्रांस में उनके साथ मौजूद हैं।

फिल्म का फर्स्ट लुक लॉन्च करेंगी हिना
हिना 14 से 25 मई के बीच हो रहे 72वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के इंडिया पवेलियन की प्रवक्ता के तौर पर भी दिखाई देंगी। इसके साथ वे अपनी फिल्म 'लाइन्स' का फर्स्ट लुक भी लॉन्च करेंगी, जो कारगिल वॉर के बैकड्रॉप पर बेस्ड है। रिपोर्ट्स की मानें तो 'लाइन्स' से डेब्यू कर रहीं है।

फैंस को खूब पसंद आ रहा है हिना का ये लुक
कांस फेस्टिवल 2019 में हिना खान का रेडकार्पेट जब से सामने आया है। सोशल मीडिया में उनकी ये फोटो खूब वायरल हो रही है। फैंस जमकर हिना के इन फोटोज को लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं। फैंस की प्रतिक्रियाओं से जाहिर हो रहा है कि उन्हें हिना का ये लुक काफी पसंद आ रहा है।

हिना खान ने शेयर की मोनोक्रॉम फोटो
हिना खान ने भी अपने रेड कार्पेट लुक की मोनोक्रॉम फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "#Cannes2019 The picture is just not "a" picture. #GodsSign #ShiningStar @festivaldecannes." - (sic)



Click it and Unblock the Notifications
