Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
तुर्की में विंटर आउटफिट्स में हिना खान ने दिखाई अपनी क्यूटनेस, आप भी लें इंस्पिरेशन

हिंदी टेलीविजन में हिना खान सबसे फैशनेबल एक्ट्रेस में से एक हैं। अपनी एक्टिंग और फैशन सेंस के कारण हिना खान सालों से इंडस्ट्री में अपना दबदबा बनाए हुए है। उनके फैंस उन्हें एक फैशन आइकॉन के रूप में देखते हैं। ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न से लेकर हर आउटफिट में वो काफी एक्ट्रेक्टिव दिखती हैं। हिना के फैंस को उनकी नई तस्वीरों और वीडियो का बेसब्री से इंतजार रहता है। सोशल मीडिया पर उनकी नई तस्वीर आते ही वो वायरल हो जाती है।
एक्ट्रेस हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ इस्तांबुल में छुट्टियों का लुफ्त उठा रही हैं। तुर्की में ठंडी हवाओं के बीच घूमती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया में अपने इस्तांबुल से अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस सड़कों पर घूमते हुए, गलता टावर के आस-पास टहलते हुए नजर आ रही हैं। हिना खान ने एक के बाद एक कई तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर किया। हिना खान के इन आउटफिट्स से आप अपने विंटर स्टाइल के लिए इंस्पिरेशन लें सकते हैं।

स्वेट शर्ट एंड व्हाइट जैकेट
इस्तांबुल में हिना खान छुट्टियों का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरना उन्होने गलता टवर के पास अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीर में उन्होने ऑरेंज स्वेट शर्ट के साथ व्हाइट जैकेट कैरी किया है। अपने इस लुक में उन्होने दो पोस्च की है। एक पोस्ट के कैप्शन में हिना खान ने लिखा, "When work is travel, fun is guaranteed.."। अपने दूसरे पोस्ट में हिना खान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसके कैप्शन में उन्होने लिखा, " Istanbul mai mera jigar kho gaya ji. I found the calmness and Serenity everywhere I went in Istanbul, it was like a place no other.."।

व्हाइट शर्ट एंड ग्रीन स्वेटर
इस्तांबुल के पास ग्रेंड बाजार में हिना खान नें अलग अलग पोज देते हुए तस्वीरें खींचवाई हैं। जिसमें वह काफी सिंपल और क्यूट नजर आ रही हैं। इस दौरान हिना ने व्हाइट कलर की शर्ट और ग्रीन कलर का हाफ स्वेटर पहना है। दिन के समय धूम में धूमने के लिए हिना का ये लुक बिल्कुल परफेक्ट है।

येलो एंड ब्लैक जैकेट एंड कैप
हिना खान ने अपने इस लुक को भी काफी अच्छे से कैरी किया है। हैवी येलो एंड ब्लैक जैकेट के साथ उन्होने ब्राउन कलर की कैप पहनी है। अगर आप किसी हिल स्टेशन पर जाने की सोच रहे हैं, तो ये लुक उस प्लेस के लिए काफी परफेक्ट है।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications