Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
अपनी शादी में इस तरह एलीगेंट लगीं न्यू ब्राइड स्वरा भास्कर

खबर पहुंच गई आप तक? नहीं ! अरे कोई बात नहीं। हम बता देते हैं। आपकी पसंदीदा एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अब मिसेज हो गई हैं। सौ फीसदी सच बोल रहे हैं। अब ऐसी-वैसी कोई जानकारी अपने ऑफिशियल टिवटर अकउांट से दे, तो उसे सच ही मानेंगे ना। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस बात को और मजबूती दी वीडियो पोस्ट करके। हमने तो देखी यह वीडियो।
सच मानिए हम तो कायल हो गए मैडम की लव स्टोरी जानकर। स्वरा हमेशा से बोल्ड रही हैं। और आज भी उनका अपने रिलेशनशिप का खुलासा भी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की इमेज को और बुलंद कर गया। इसके अलावा एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, उनकी दुल्हे मियां और उनके ब्राइडल फैशन पर चर्चा करते हैं।
स्वरा के दुल्हे मियां
बीते 6 जनवरी 2023 को एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तरह फाहद जिरार अहमद से कोर्ट मैरिज की थी। 16 फरवरी 2023 को एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फाहद जिरार अहमद से शादी की। बता दे कि फाहद जिरार अहमद पॉलिटिकल एक्टिविस्ट हैं और समाजवादी पार्टी के यूथ विंग के प्रेसिडेंट हैं। दरअसल, यह जानकारी फाहद के ट्विटर प्रोफाइल से मिली है।
मैचिंग-मैचिंग दिखें
एक्ट्रेस स्वारा भास्कर और फाहद जिरार अहमद, न्यूली वेड कपल अपनी शादी में मैचिंग-मैचिंग वाले ब्राइडल वियर में दिखे। ब्राइड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने महरून साड़ी के साथ क्रीम कलर का ब्लाउस पहना था। साड़ी ऑल ओवर प्लेन थी और बीच-बीच में कढ़ाईदार मोटिफ्स और कढ़ाईदार छोटा बॉर्डर था। ब्लाउस की स्लीव्स कोहनी तक थीं। स्लीव्स पर गोल्डन धागे से कढ़ाई की गई थी। दुल्हे मियां फाहद जिरार अहमद ने क्रीम कलर का फिटिंग वाला कुर्ता-पायजामा पहना था। कुर्ते के ऊपर महरून कलर की हाफ जैकेट पहनी थी। इस पर ऑल ओवर कढ़ाईदार मोटिफ्स थे। ब्राइड और ब्राइडगू्रम का महरून-व्हाइट ब्राइडल आउटफिट सिंपल, सोबर और एलिगेंट था।
कैसी थी न्यू ब्राइड की लुक
अपनी शादी में एक्ट्रेस स्वारा भास्कर में सिंपल, सोबर और एलीगेंट लगीं। मेकअप भी सिंपल था। लिपस्टिक महरून थी। बालों को खुला रखा था। बालों में वेव्स थे। सेंटर पार्टिंग की थी। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ब्राइडल लुक को मांग टीका से पूरा किया। हाथों में मेहंदी लगाई थी। माथे पर छोटी-सी ग्रीन कलर की बिंदी थी। गले में व्हाइट, गोल्डन व ग्रीन कलर का चोकर, कानों में चोकर से मैचिंग हैंगिंग ईयररिंग्स और कलाईयों में गोल्डन चूड़ी पहनी थी।



Click it and Unblock the Notifications
