Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
कोई दिखा ग्लैमरस तो कोई एलिगेंट, तस्वीरों में देखिए ICW 2017 में किस सेलिब्रेटी ने क्या पहना?
आइए इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे है कि ICW 2017 में किस सेलिब्रेटी ने क्या पहना और किसके लुक की हुई ज्यादा तारीफ।
हाल ही में हुए India Couture Week (ICW) 2017 में जहां एक से बढ़कर एक डिज़ाइनर्स ने अपने कलेक्शन को पेश किए वहीं इन डिजाइनर्स के कलेक्शन को प्रमोट करने के लिए एक से बढ़कर एक सितारे शो स्टॉपर बनकर रैम्प पर उतरे।
जहां फिनाले में मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन में आलिया और रणवीर ने शो स्टॉपर बनकर पूरा ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। वहीं अथिया और दिशा पटानी के लुक के भी खासी चर्चा रही।
आइए इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे है कि ICW 2017 में किस सेलिब्रेटी ने क्या पहना और किसके लुक की हुई ज्यादा तारीफ।

आलिया और रणवीर
ICW 2017 के फिनाले में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपना कलेक्शन सेंसुअल अफेयर रेम्प पर उतारा। इनके इस शो में आलिया भट्ट और रनवीर सिंह शो स्टॉपर बनकर उतरे थे। दोनों ने मनीष के कलेक्शन में चार चांद लगा दिए थे। जहां आलिया ने गोल्डन ब्राइडल गाउन पहना हुआ था, वहीं रणवीर शेरवानी में रॉयल अंदाज में नजर आए थे। दोनों ही इन आउटफिट्स में किसी रॉयल कपल्स से कम नहीं लग रहे थे।

दिया मिर्जा
बात अगर एलिगेंसी की होती है तो सबसे पहला नाम एक्ट्रेस दिया मिर्जा का आता है। दिया मिर्जा ने ICW 2017 में डिजाइनर अनुज मोदी के लिए रैम्प पर वॉक किया। वो मेहरुन कलर के वेल्वेट के लहंगे और चोली के साथ गोल्डन दुपट्टे में नजर आई। साथ में उन्होंने कुंदन की ज्वैलरी पहनी हुई थी। वो इस ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।

शिल्पा शेट्टी
डिज़ाइनर मोनिशा जय सिंह के कलेक्शन के लिए शिल्पा शेट्टी शॉ स्टॉपर बनी। आप देख सकते हैं कि रेड हाई थाई-स्लिट गाउन में शिल्पा अपनी खूबसूरती से कहर मचा रहीं हैं।

भूमि पंडेकर
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने ICW 2017 में डिजाइनर रेणु टंडन के लिए रैप वॉक किया। भूमि ने रॉयल ब्लू कलर की ड्रैस पहनी थी, जिसपर बहुत ही खूबसूरत एम्बॉइडरी वर्क किया हुआ था। अपनी ड्रैस के साथ उन्होंने लाइट मेकअप किया हुआ था।

अथिया शेट्टी
ICW 2017 ने अथिया शेट्टी जाने माने डिज़ाइनर श्यामल और भूमिका के कलेक्शन princess's Soirée के लिए शो स्टॉपर बनकर उतरी। इस दौरान उन्होंने गोल्डन कलर का गाउन पहन रखा था जो ग्लिटरी था। इस ड्रेस में अथिया किसी प्रिसेंस से कम नहीं लग रही थी।

दिशा पटानी
इंडियन कोट्योर वीक 2017 में डिज़ाइनर मानव गंगवानी के कलैक्शन 'India @ 70 ' के लिए एक्ट्रेस दिशा पटानी रैम्प पर शो स्टॉपर बनकर उतरी। दिशा ने ब्लैक हैवी एम्ब्रॉयडरी वेलवेट लहंगा पहना जिस पर elephants की आकृति की डिजाइन किया हुआ था। वही उनके ब्लाउज पर फ्रिंज वर्क किया हुआ था। सिंपल मेकअप के साथ उनका मांगटिका प्वाइंट ऑफ अट्रेक्शन लग रहा था।

हुमा कुरेशी
ICW 2017 के फिनाले में डिजाइनर रीना ढाका के लिए हुमा ने गोल्डन और सिल्वर कलर का आउटफिट वियर किया था, जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। अपने आउटफिट के साथ हुमा ने Narayan Jewellers की ज्वैलरी वियर की। उन्होंने मल्टीलेयर्ड नेकपिस पहना था जोकि उनके आउटफिट के साथ सूट कर रहा था।

अदिति राव हैदरी
इंडियन कोटयोर वीक 2017 में डिजाइनर गौरव गुप्ता की कलैक्शन का नाम 'Moondust' के लिए रैंप पर एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी शोस्टॉपर बनकर उतरी अदिति ने फ्लोर लेंथ और फुल स्लीव्स वेव गाउन वियर किया था जिसपर स्पार्कल वर्क किया हुआ था।



Click it and Unblock the Notifications
