Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
इंडिया कूटुर वीक 2018, विक्टोरियन ब्राइड स्टाइल में दिखीं कंगना रानौत


इंडिया कूटुर वीक 2018 में डिजाइनर अंजू मोदी के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत शो स्टॉपर बनीं। रैंप पर कंगना अपरांपरागत मॉडर्न दुल्हन के अवतार में नज़र आईं। कंगना को देखकर वहां मौजूद हर इंसान की आंखें चमक उठी थीं। आउटफिट की बात करें तो कंगना की ड्रेस के लिए डिजाइनर ने विक्टोरियन युग से प्रेरणा ली है लेकिन उन्होंने इसमें कंटेपरीर टच भी दिया है। अंगजू मोदी ने इसमें पारपंरिक फैब्रिक का इस्तेमाल किया है और भारतीय कलाकारों की मदद से ही इसे बनाया है। कंगना के इस विक्टोरियन आउटफिट में शार्प सरटोरियल कट है।
इसके अलावा डिजाइनर ने रंगों में भी भारतीयों की पसंद का ध्यान रखा है। इसमें चमकीले लाल रंग को इंग्लिश टच दिया गया है। कंगना ने मेटालिक और गोल्डन गाउन पहनी थी। इस ड्रेस को देखकर आपको विक्टोरियन युग की याद आ जाएगी। ये टाइफ फिट लेकिन डीप नेकलाइन ड्रेस थी। नेकलाइन पर फ्लोरल एसेंट्स थे।

वहीं दूसरी ओर, कंगना की स्कर्ट बहुत घुमावदार थी। इसकी कारीगरी बहुज बारीकी से की गई थी। इस ड्रेस को आप ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों का खूबसूरत मेल कह सकते हैं। कंगना की वेलवेट शॉर्ट केप को भी विक्टोरियन अंदाज़ में बनाया गया था। मरून वेलवेट रंग की की केप पर सिल्वर फ्लोरल वर्क हुआ था। इसकी स्लीव्स पर स्लिट कट दिया गया है जोकि इसे मॉर्डन लुक दे रहा है।

ज्वेलरी को बहुत कम और हल्का रखा गया है। कंगना ने हाथ में बंगूठी और गले में हार पहना हुआ है। उनकी सैंडल तक ज्वेलरी और बाकी एसेसरीज़ को मैच कर रही है।
कलेक्शन की थीम को ही ध्यान में रखते हुए हेयरस्टाइल बनाया है। टिआरा से उनकी लुक में और निखार आ रहा है।

रैंप पर इस शानदार अवतार में कंगना को देखकर हर किसी की धड़कनें रूक गईं थीं। कंगना के साथ डिजाइनर की सोच और कलेक्शन भी लोगों को बहुत पसंद आई।



Click it and Unblock the Notifications