Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बादशाह के इस गाने में दिखा जैकलीन फर्नांडिस का स्टनिंग अवतार
जैकलीन फर्नांडिस ने बादशाह के गाने पानी पानी के साथ पारा चढ़ा दिया है। अभिनेत्री ने इस गाने में शानदार विदेशी लुक को फ्लॉन्ट किया, जिसने इंटरनेट पर धूम चा दी। इस गाने के लिए जैकलीन को लीपाक्षी एलावाड़ी द्वारा स्टाइल किया गया। जैकलीन ने इस सॉन्ग में दो गार्जियस आउटफिट कैरी किए। जहां उनका एक आउटफिट बोल्ड मैटेलिक एक्सेंट के बारे में था, वहीं दूसरे में शीयर टच था। उनके फैशन गेम के अलावा उनका ज्वैलरी और मेकअप लुक भी बेहद खूबसूरत था। हमने कुछ बेहतरीन फैशन गोल्स के लिए जैकलीन के दोनों लुक को डिकोड किया है।

जैकलीन फर्नांडिस का हैवी ब्लैक लहंगा
इस लुक में जैकलीन ने ब्लैक लहंगा कैरी किया था और ब्लैक लहंगे में जैकलीन फर्नांडीज बेहद खूबसरत लग रही थीं। इस आउटफिट को जेरी डिसूजा द्वारा डिजाइन किया गया था और इसमें मैटेलिक कॉइन इंस्पायर्ड और चेन-डिटेलिंग के साथ एक थ्री फोर्थ स्लीव्स वाला ब्लाउज था। कॉम्पलीमेंटरी फ्लेयर्ड स्कर्ट में आइवरी शेल्स और रेड टेसल्स के साथ वेस्ट एरिया को खूबसूरब बनाया गया था। उनके पहनावे को डॉटेड और स्ट्राइप्ड लहरिया पैटर्न से भी उभारा गया था। उनके स्कर्ट के बार्डर पर आइवरी और रेड कलर के साथ एक कॉन्ट्रास्टिंग लुक दिया गया था। जैकलीन ने अपने लुक को सिल्वर बैंगल्स, एक डिटेल्स मांगटीका और स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ एसेसराइज किया। उनकी ज्वैलरी संगीता बूचरा और क्यूरियो कॉटेज की थी। मेकअप में ग्लॉसी ब्राउन लिप शेड और स्मोकी कोहल आईज को शामिल किया गया था। चीकबोन्स को भी खूबसूरती से कंटूर किया गया था और साइड-पार्टेड हाइलाइटेड ट्रेस ने उनके ऑन-शूट लुक को कंप्लीट किया।

जैकलीन फर्नांडिस की रॉयल-ब्लू कफ्तान
इस लुक में जैकलीन ने एक रॉयल-ब्लू काफ्तान आउटफिट को पहना थी जिसे शीयर फुल स्लीव्स और एक डीप साइड स्लिट द्वारा और भी स्टाइलिश बनाया गया था। यह लाइटवेट ड्रेस थी और जैकलीन अपने इस आउटफिट में कमाल की लग रही थीं। अपने इस लुक में उन्होंने नेकलेस और चोकर के साथ सेमी-प्रीशियस ज्वैलरी के साथ अपने लुक को खास बनाया। गोल्ड-टोन्ड ईयररिंग्स, स्टेटमेंट रिंग्स, और बैंगल्स भी उनके लुक में चार चांद लगा रहे थीं। यकीनन, यह एक कमाल की स्टाइलिंग थी। जहां तक उनके मेकअप की बात है, उन्होंने अपने लुक को ब्राइट पिंक लिप शेड, कंटूरेड और हाइलाइटेड चीकबोन्स और ब्लू और पिंक आई शैडो के साथ अपने लुक को उभारा। साइड-स्वेप्ट हेयर्स से उन्होंने अपने शानदार लुक को पूरा किया। जैकलीन फर्नांडीज इन दोनों ही लुक में बेहद गॉर्जियस लग रही थीं।
तो, आप जैकलीन के आउटफिट और लुक के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
