Latest Updates
-
तिरुपरनकुंद्रम की पहाड़ी पर दीपथून में क्यों जला कार्तिगई दीपम? जानें पूरा इतिहास और महत्व -
टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने की आदत बन सकती है पाइल्स की वजह! डॉक्टर से जानें बचाव और सही इलाज -
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल
मलाइका अरोड़ा जैकलीन फर्नांडिस समेत बॉलीवुड एक्ट्रेस का शिमरी सीक्विंस गाउन लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्रैडिशनल लुक से लेकर वेस्टर्न लुक में खूबसूरत लगती हैं। अक्सर इंटरनेट पर एक्ट्रेस का ब्यूटीफुल लुक वायरल रहता हैं। मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, सोनाक्षी सिन्हा, उर्वशी रौतेला, अनन्या पांडे और नोरा फेतही समेत बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने फैशन च्वाइज के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं।

ये एक्ट्रेस अक्सर अपने फैशन स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। बी टाउन की ये खूबसूरत दीवा किसी भी लुक को बहुत ही कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं। चलिए देखते हैं इन दीवाज का शिमरी सीक्विंस गाउन लुक

मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा बी टाउन की फैशन क्वीन के तौर पर जानी जाती हैं। अक्सर इंटरनेट पर मलाइका का खूबसूरत लुक वायरल रहता हैं। मलाइका अरोड़ा इंडियन आउटफिट से लेकर वेस्टर्न आउटफिट में गजब की ग्लैमरस लगती हैं। मलाइका अरोड़ा के इस लुक की बात करें तो उन्होंने गोल्डन कलर का मरमेड सीक्विंस गाउन पहना हुआ हैं। इस गाउन में वह काफी गॉर्जियस लग रही हैं। पूरे गाउन पर सीक्विंस वर्क किया हुआ है। गोल्डन गाउन के साथ मलाइका अरोड़ा ने स्मोकि आई मेकअप और न्यूड लिपस्टिक लगाई हुई हैं। खुले बालों में उनका लुक काफी शानदार लग रहा है। आप भी मलाइका के इस ग्लैमरस लुक को फॉलो कर सकती है।

जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन फर्नांडिस अपने स्टाइल और फैशन को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनके ग्लैमरस लुक को काफी पसंद करते हैं। जैकलीन अपने लुक्स को बहुत ही कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं। उनके इस लुक की बात करें तो उन्होंने सिल्वर कलर का हॉल्टर नेक सीक्विंस गाउन पहना हुआ हैं। उन्होंने अपने लुक ग्लैमरस बनाने के लिए न्यूड मेकअप कैरी किया हुआ है।

करीना कपूर
करीना कपूर बॉलीवुड में अपने स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं। वह हमेशा ही अपने फैशन स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। करीना कपूर के इस लुक की बात करें तो उन्होंने डीप ग्रीन हॉल्टर नेक वाला गाउन पहना हुआ हैं। उनका बैकलेस का गाउन काफी ग्लैमरस हैं। करीना कपूर के डीप ग्रीन गाउन के साथ न्यूड मेकअप और वेवी हेयरस्टाइल कैरी किया हुआ है

शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा अपने सेहत के साथ साथ अपनी स्टाइलिंग को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। 43 साल की उम्र में भी शिल्पा शेट्टी गजब की ग्लैमरस नजर आती हैं। शिल्पा शेट्टी के इस लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू कलर का शिमरी गाउन पहना हुआ हैं। इस गाउन के साथ शिल्पा ने न्यूड मेकअप कैरी किया हुआ हैं। फुल स्लीव्ज वाले इस शिमरी गाउन में शिल्पा शेट्टी काफी गॉर्जियस लग रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा बी टाउन की स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक हैं। अक्सर उनका ग्लैमरस अवतार इंटरनेट पर वायरल रहता हैं। सोनाक्षी सिन्हा के इस बॉडीकॉन गाउन की बात करें तो उन्होंने पीले रंग का डीप नेक सीक्विंस गाउन पहना हुआ हैं। उनका ये लुक काफी ग्लैमरस हैं।

दिशा पटानी
दिशा पटानी बी टाउन की हॉट दीवा की लिस्ट मे नंबर वन पर आती है। अक्सर दिशा का ग्लैमरस लुक इंटरनेट पर वायरल रहता हैं। दिशा पटानी के इस लुक की बात करें उन्होंने ग्रीन कलर शिमरी हॉल्टर नेक गाउन पहना हुआ हैं। दिशा ने थाई हाई स्लिट गाउन के साथ ग्रीन कलर का आईमेकअप और पिंक लिपस्टिक कैरी किया हुआ हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए दिशा पटानी ने कर्ली हेयरस्टाइल किया हुआ हैं। उन्होंने शिमरी स्लिट गाउन के साथ ट्रांसपैरेंट हील पहनी हुई है।

अनन्या पांडे
अनन्या पांडे बी टाउन में अपने स्टाइलिश लुक को लेकर छाई रहती हैं। अनन्या पांडे ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू एक स्टाइलिश दीवा के तौर पर किया है। इंटरनेट पर अक्सर अनन्या पांडे का स्टनिंग लुक वायरल रहता है। अनन्या पांडे ने ब्लैक कलर थाई-हाई स्लिट गाउन पहना हुआ है। वन शोल्डर शिमरी गाउन में अनन्या पांडे काफी ग्लैमरस लग रही हैं। अनन्या पांडे ने लाइट ब्राउन लिपस्टिक लगाई हुई है।

उर्वशी रौतेला
उर्वशी रौतेल सोशल मीडिया पर अपने स्टाइलिश और फैशनेबल लुक से अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। उर्वशी रौतेला के इस आउटफिट की बात करें तो उन्होंने रेड कलर का शमिरी गाउन पहना हुआ हैं। बैकलेस गाउन के साथ उर्वशी रौतेला का न्यूड मेकअप कमाल का लग रहा हैं। आप भी उर्वशी रौतेला के फैशन स्टेटमेंट को फॉलो कर सकते है।

नोरा फतेही
नोरा फतेही बी टाउन में अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। लेकिन उनका ड्रेसिंग सेंस भी काफी कमाल का हैं। नोरा फतेही के इस लुक की बात करें तो नोरा फतेही ने सिल्वर कलर का स्लिट सिमरी गाउन पहना हुआ हैं। फुल स्लीव स्लिट सिल्वर गाउन के साथ नोरा फतेही ने न्यूड मेकअप कैरी किया हुआ हैं। हाई हील से नोरा ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।



Click it and Unblock the Notifications
