Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
जाह्नवी कपूर साड़ी में दिखती हैं अपनी मां श्रीदेवी की कॉपी, देखें उनके हॉट एंड स्टनिंग लुक्स
जाह्नवी कपूर अपनी खूबसूरती के साथ अपनी स्टाइल के लिए भी जानी जाती है। उनके ड्रेसिंग सेंस का तो जवाब नहीं है। जाह्नवी कपूर अपने वेस्टर्न आउटफिट से लेकर देसी अवतार में भी स्टनिंग लगती हैं। जाह्नवी अपने ट्रेडिशनल लुक में किसी राजकुमारी से कम नहीं लगती हैं। लेकिन जब वो साड़ी पहनती हैं तो उनका लुक देखने वाला होता है। साड़ी पहनने पर जाह्नवी कपूर कई बार अपने मां श्रीदेवी की छवि जैसी लगती हैं।

जाह्नवी कपूर का ब्लू बनारसी साड़ी लुक
जाह्नवी कपूर ब्लू कलर की बनारसी साड़ी में बला की खूबसूरत लगी हैं। बनारसी साड़ी के साथ उन्होंन अपने बालों के जूड़े के साथ गजरा लगाया हुआ है। लाइट मेकअप के साथ कानों में झुमके उनके लुक को पूरा कर रहे हैं। इस साड़ी में जाह्नवी अपनी मां बॉलीवुड आइकन श्रीदेवी की तरह लगती है। जाह्नवी अक्सर साड़ी में अपनी मां श्रीदेवी की झलक लगती हैं।

जाह्नवी कपूर का 'चांदनी' साड़ी लुक
जान्हवी कपूर ने जब सफेद साड़ी को चुना तो वो इसमें काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। सफेद कलर की साड़ी में जान्हवी कपूर ने अपने मां श्रीदेवी के चांदनी लुक को कॉपी किया। साड़ी के साथ उन्होंने हॉट एंड सेक्सी ब्रैलेट ब्लाउज को कैरी किया। जान्हवी कपूर के ब्लाउस को हैवी वर्क था। दिवा ने मां श्रीदेवी की चांदनी जैसी सफेद साड़ी के साथ फुल वाइब्स दिया।

जाह्नवी कपूर का रेड हॉट साड़ी लुक
स्टाइल दीवा जान्हवी कपूर ने रेड साड़ी पहन कर कहर ढाया है। हैवी एंड फुल एंब्रायडरी ब्लाउज व साथ में मैचिंग बॉर्डर वाली हॉट रेड साड़ी में जान्हवी कपूर काफी स्टनिंग नजर आ रही है। रेड कलर जान्हवी पर खूब फबता है। जब भी दीवा ने रेड कलर का कोई भी आउटफिट कैरी किया है उसमें वो मिर्ची बॉम्ब लगी हैं।

जान्हवी कपूर का 'ब्लैक ब्यूटी' साड़ी लुक
काली साड़ी में बॉलीवुड स्टाइल क्वीन जान्हवी कपूर ब्लैक ब्यूटी नजर आ रही हैं। इस नेट फैब्रिक की ब्लैक साड़ी व साथ में बैकलेस ब्लाउज में जान्हवी एक नये अवतार में दिखाई दीं। दीवा ने इस लुक के लिए विंग्ड आईलाइनर और स्लीक पोनीटेल बनाई हुई हैं।

फ्लोरल प्रिंट साड़ी में जान्हवी कपूर का गॉर्जियस लुक
जहां जान्हवी कपूर ब्लैक, रेड और सफेद साड़ी में गॉर्जियस नजर आती हैं वहीं वो उतनी ही खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट साड़ी में हॉट लगती हैं। जाह्नवी कपूर हमेशा अपने लुक को लेकर काफी कॉन्शस रहती हैं। वो अपने आप को हनेशा परफेक्ट दिखाने की कोशिश करती हैं और इसमें वो कामयाब भी होती हैं। प्लोरल प्रिंट साड़ी के साथ स्पैगेट स्लीव ब्लाउज में वो किसी अप्सरा से कम नजर नहीं आ रही हैं। हेयरस्टाइल और मेकअप भी उनका लाउड नहीं हैं।

सिल्वर शिमरी साड़ी में जाह्नवी कपूर का सेक्सी लुक
जाह्नवी कपूर इस सिल्वर शिमरी साड़ी में काफी सेक्सी और हॉट नजर आ रही हैं। सिक्विन वर्क साड़ी के साथ स्लीवलेस और डीप नेक ब्लाउज़ में बॉलीवुड की इस सेक्सी दीवा ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। सिल्वर हैवी ईयरिंग्स में जाह्नवी कपूर ने चिंगारी दहका दी है।



Click it and Unblock the Notifications
