Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
बिना शर्ट के पैंटसूट पहनकर अवॉर्ड शो में पहुंची जाह्नवी कपूर, चुराई सबकी अटेंशन
बीती रात मुंबई में 'ग्रेजिया मिलेनियल अवॉर्ड 2019' (Grazia Millennial Awards 2019) आयोजित हुआ। इस अवॉर्ड फंक्शन में कई सितारे पहुंचे। इस अवॉर्ड नाइट की रेड कार्पेट पर पहुंचे सभी सितारों ने अपने शानदार ड्रेसिंग सेंस फैंस को इंप्रेस किया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रही जाह्नवी कपूर की। जाह्नवी कपूर ने पिंक कलर का पैंटसूट पहना था। जाह्नवी का यह पैंटसूट शर्टलैस था और ब्लेजर की प्लंजिंग नेकलाइन उन्हें हॉट लुक दे रही थी।
अपने इस लुक को पूरा करने के लिए जाह्नवी ने बोल्ड पिंक लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन कर रखा था।

जाह्नवी ने अपने इस आउटफिट के साथ कानों में बड़ी-बड़ी राउंड ईयररिंग्स टीमअप की हुई थी। फुटवियर की बात करें तो उन्होंने ब्लैक शूज पहने हुए थे। ओवरऑल जाह्नवी का यह लुक बेहद क्लासी थी और सोशल मीडिया पर फैंस को भी काफी पसंद आया।
यूं तो जाह्नवी अभी तक एक ही फिल्म में नजर आई हैं, लेकिन अपने शानदार ड्रेसिंग सेंस को लेकर वह हर दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। यह कोई पहली बार नहीं जब जाह्नवी पैंटसूट लुक में नजर आयीं हों। इससे पहले जाह्नवी ब्लू कलर के पैंटसूट में और ब्लैक कलर के फ्लोरल प्रिंट वाले पैंटसूट में भी नजर आ चुकी हैं। जाह्नवी ने बॉलीवुड में भले ही अब तक सिर्फ एक फिल्म में काम किया हो लेकिन आए दिन वह अपने जिम लुक और जिम शॉर्ट्स की वजह से जरूर चर्चा में रहती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
