Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रूही फिल्म प्रमोशन के लिए जान्हवी ने पहनें इंडियन और वेस्टर्न वियर आउटफिट
जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा लगातार अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म रूही का प्रचार कर रहे हैं, हाल ही में यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म की लीड एक्ट्रेस जान्हवी ने प्रमोशन के दौरान दो अलग-अलग स्टाइल में रॉक किया। चंडीगढ़ में प्रमोशन के लिए जान्हवी ने एक आइवरी सेट को कैरी किया, वहीं एक रिएलिटी शो के लिए रूही एक्ट्रेस ने ग्लैमरस ब्लू ड्रेस में खुद को स्टाइल किया, जो पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। तो, आइए हम जान्हवी के दोनों लुक्स पर ध्यान दें और अलग-अलग इवेंट्स के लिए इन फैशन गोल्स को डिकोड करें-

एक सिंपल आइवरी सेट में जान्हवी कपूर
इस लुक में जान्हवी कपूर ने अपने ब्यूटीफुल आइवरी सेट से फेस्टिव गोल्स सेट किए। यह आइवरी सेट डिजाइनर अनीता डोंगरे के कलेक्शन से आया था। इसमें एक स्लीवलेस राउंड-नेक लॉन्ग कुर्ता शामिल था, जिसे एंब्रायडिड गोल्डन फ्लोरल पैटर्न और मोटिफ से उभारा गया था। जान्हवी के इस लुक को मोहित राय द्वारा स्टाइल किया गया। उन्होंने इसे फ्लेयर्ड बिल्विंग प्लेन स्कर्ट के साथ पेयर किया। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए जान्हवी ने अपराजिता तूर के गोल्डन वेज को पेयर किया। वहीं एसेसरीज में जान्हवी ने गोल्ड-टोन्ड झुमकी को अपने लुक का हिस्सा बनाया। मेकअप में फिल्ड ब्रो, लाइट-हाइटेड आई शैडो और पिंक लिप शेड के साथ अपने लुक को स्पाइस अप किया। हेयर्स को जान्हवी ने एक पोनीटेल लुक दिया।

एक पार्टीवियर ब्लू ड्रेस में जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर का यह लुक बेहद ही स्टाइलिश था और नाइट पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट था। इस लुक में जान्हवी कपूर को ब्लू पार्टीवियर ड्रेस में खुद को स्टाइल किया था, जो कि लेबल अत्सू से आया था। उसकी स्ट्रेपलेस ड्रेस के ऊपरी हिस्से को एक बिग साइज बो डिजाइन आउटफिट को एक 3 डी लुक दे रहा था, जबकि उसकी ड्रेस के निचले हिस्से में सीक्वेंस स्टाइल उसे पार्टी के लिए परफेक्ट लुक दे रहा था। आउटफिट के बॉटम में ओवरलैप रफल्स डिटेलिंग काफी अच्छी लग रही थी। जान्हवी ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए स्पार्कलिंग ब्लू क्रिश्चियन लुबोटिन की हील्स को इसके साथ पेयर किया। वहीं एसेसरीज में जान्हवी ने दर्शन डेव द्वारा डायोसा पेरिस से सिल्वर-टोन्ड हूप्स को स्टाइल किया। मेकअप की बात करें तो फिल्ड ब्रो, कोहल आईज, मैटेलिक पिंक आईशैडो, कंटूरेड पिंक चीकबोन्स आौर पिंक लिप शेड से अपने लुक को स्पाइस अप किया। इस लुक में जान्हवी ने हेयर्स को बांधने की जगह मिडिल पार्टिंग ओपन लुक ही दिया। जिसमें वह यकीनन बेहद ब्यूटीफुल लग रही थीं।
तो आपको जान्हवी के इन दोनों लुक्स में से सबसे अच्छा स्टाइल कौन सा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
