Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सिल्क ग्रीन साड़ी में कंगना का एथनिक वियर लुक था बेहद खास
कंगना रनौत एक ऐसी अदाकारा है, जो अपने बेबाक अंदाज से लेकर अदाकारी व स्टाइलिंग से अपने फैन्स को हमेशा से ही इंस्पायर करती आई है। फिर भले ही बात फिल्म में उनके लुक की हो या रियल लाइफ की। वह परदे से लेकर रियल लाइफ में अपनी स्टाइलिंग पर खास फोकस करती हैं। कंगना रियल लाइफ में इंडियन वियर खासतौर से साड़ी पहनना काफी पसंद करती हैं। हाल ही में कंगना मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में गईं। जहां पर सिल्क की साड़ी में उनका एथनिक वियर लुक यकीनन काफी इंप्रेसिव था। उन्होंने इस ग्रीन सिल्क साड़ी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट कीं। मिनिमम मेकअप में कंगना का लुक बस देखते ही बन रहा था। तो चलिए देखते हैं कैसा था कंगना का यह एथनिक वियर लुक-

ऐसा था कंगना का लुक
सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए कंगना अपनी फैमिली के साथ गईं। इस दौरान कंगना ने हरे रंग की एक महाराष्ट्रियन पैठानी रेशम साड़ी पहनी थी। जो डिजाइनर नीता लुल्ला लेबल से आई थी। महाराष्ट्रियन पैठानी साड़ी पर सिल्वर डॉटेड पैटर्न और ब्रॉड गोल्डन और रेड बार्डर बेहद की खूबसूरत लग रहा था। इस गोल्डन बार्डर पर चेकर्ड पैटर्न था। कंगना ने अपनी साड़ी के पल्लू को एक नीवी शैली में लपेटा और इसे पीछे से सामने की ओर लाया। कंगना का यह लुक अमी पटेल द्वारा स्टाइल किया गया था। कंगना ने अपनी इस साड़ी को हाफ स्लीव्स यू नेकलाइन ब्राइट रेड ब्लाउज के साथ टीमअप किया था। इस ब्लाउज के बार्डर पर मल्टीकलर डिफरेंट पैटर्न बना हुआ था।
वहीं एसेसरीज में कंगना ने आम्रपाली ब्रांड का रेड और गोल्डन फ्लोरल स्टड, एक खूबसूरत नथ और मैचिंग चोकर नेकलेस पहना था। वहीं अगर मेकअप की बात हो तो कंगना ने उसे बेहद लाइट व नेचुरल ही रखा। फाउंडेशन व कंसीलर के साथ कंगना ने अपने टी-जोन को हाईलाइट किया। इसके साथ उन्होंने लाइट कलर आईशैडो, लाइट पिंक लिप शेड के साथ एक छोटी ब्लैक बिन्दी को भी लगाया। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए कंगना ने हेयर्स से बन बनाया और उसे सफेद मोगरा के साथ एसेसराइज किया।
आपको कंगना का यह एथनिक वियर लुक्स कैसा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
