Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
कंगना ने फिर से साड़ी में दिखाया स्वैग, देंखे Pics
बॉलीवुड में जब से कंगना के कदम पड़े हैं, उन्होंने साड़ी जैसे साधारण आउटफिट को एक सेक्सी स्टाइल स्टेटमेंट बना दिया है। कंगना उन सेलेब्स में से हैं जिन्हे जो अच्छा लगता है वो कभी उसे करने में हिचकिचातीं नहीं हैं। उनका यही अंदाज उनके फैशन में भी झलकता है।
चाहे बात एयरपोर्ट की हो या फिर किसी बॉलीवुड इवेंट की, कंगना को अक्सर साड़ी में ही पाया गया है। वह साड़ी को कितनी खूबसूरती के साथ कैरी करती हैं ये तो आप सोशल मीडिया पर देख ही लेते होंगे। ये उन चंद डीवाज़ में से हैं जो साड़ी के ग्रेस और एलिगेंस में चार-चांद लगा देती हैं।

कंगना साड़ी में कितनी ज्यादा खूबसूरत लगती है ये बात किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में कंगना को डिजाइनर अनिता डोंगरे की डिजाइन की हुई साड़ी में देखा गया।
इस सी ब्लू साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज भी था जिसमें कंगना किसी कयामत से कम नहीं लग रही थी। साड़ी में कंगना बेहद खूबसूरत लग रही थी। साड़ी के साथ उन्होंने अनमोल ज्वैलर्स का नेकलेस कैरी किया। मिनिमम मेकअप और हेयरबन उनके स्टाइल को पूरा कर रहे थे।

अगर बात करें फुटवियर की तो कंगना ने सिल्वर heels वियर की थी। अगर आप साड़ी पहनने की शौकीन हैं तो कंगना की साड़ी कलैक्शन से ढेरो आइडिया ले सकते है। एयरपोर्ट हो या कोई इवेंट यह स्टाइल में अपना स्वैग दिखाने से पीछे नहीं हटती।
आज कल शादियों का सीज़न है तो ऐसे में अगर आप साड़ी पहनने की प्लानिंग कर रही हों तो कंगना कि इस ब्लू साड़ी से आइडिया लगा सकती हैं। साड़ी हर किसी पर अच्छी लगती है पर आपके ऊपर कौन सा रंग अच्छा लगेगा इस बात को जानना बेहद जरुरी है।



Click it and Unblock the Notifications
