Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नेशनल अवॉर्ड विनर कंगना की अपकमिंग फिल्म थलाईवी के यह हैं तीन लुक्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा में से एक है। उनकी झोली में कई अवॉर्ड हैं और अब 2021 में उन्हें एक नहीं बल्कि दो फिल्मों मणिकर्णिका और पंगा के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया जा रहा है। वैसे इसके अलावा भी फिल्म गैंगस्टर, फैशन, क्वीन और तनु वेड्स मनु जैसी कई बेहतरीन फिल्मों से कंगना ने अपने फैन्स का दिल जीता है। अब वह एक बार फिर आने वाली फिल्म थलाईवी में दमदार भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। यह फिल्म थलाइवी, जो राजनीतिज्ञ और फिल्म अभिनेत्री जयललिता के जीवन पर आधारित है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसमें कंगना की दमदार डॉयलॉग डिलीवरी और मंझी हुई एक्टिंग देखने को मिली। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कंगना की थलाईवी मूवी से उनके तीन अलग-अलग लुक्स शेयर कर रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी पसंद आएंगे-
फ्लोरल शर्ट और येलो शॉर्ट्स में कंगना रनौत
जयललिता के बचपन के लुक को दिखाने के लिए कंगना रनौत ने हाफ स्लीव्स की सफ़ेद शर्ट पहनी हुई थी, जिसे पीले और लाल रंग के फ्लोरल प्रिंट से सजाया गया था। उसने अपनी कमीज़ को हाई वेस्ट मस्टर्ड येलो शॉर्ट्स के साथ पेयर किया और येलो सैंडल के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। कंगना ने इस लुक में एक शोल्डर-लेंथ विग पहना और सामने की तरफ हेयर्स को फ्रिंज लुक दिया। इसके साथ उन्होंने पीले रंग का हेयरबैंड पहना था, जो उसके लुक को बेहद खास बना रहा था। कोहल आईज, पिंक लिप्स से उनका रूप निखर आया।

कंगना रनौत इन ए ट्रेडिशनल गोल्डन अटायर
फिल्म के ट्रेलर में कंगना का एक अवतार यह भी देखने को मिला, इसमें वह कुछ पारंपरिक डांस मूव्स करते हुए नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने पारंपरिक रूप से गोल्डन आउटफिट को कैरी किया, जिसमें हाफ स्लीव्स वाली स्वीटहार्ट-नेकलाइन क्रॉप टॉप और हाई-वेस्ट मैचिंग बॉटम्स शामिल थीं। दिवा ने अपने लुक को सिल्वर-टोन्ड मांग टीका, ईयररिंग्स, एक नोज़ रिंग, एक हैवी चोकर और कुछ चूड़ियों के साथ एसेसराइज किया। हेयर्स में उन्होंने एक हाई मैसी बन बनाया और उसे सिल्वर एसेसरीज के साथ सजाया। फिल्ड ब्रो, कोहल आईज, कर्ल लैशेज, हाइलाइट किए हुए चीकबोन्स और कोरल पिंक लिपस्टिक ने उनके लुक को और उभार दिया।

एक मैरून साड़ी और शॉल में कंगना रनौत
राजनीति के दिनों में जयललिता के लुक को दिखाने के लिए, कंगना रनौत को एक मरून साड़ी को पहना, जिस पर सुनहरे बॉर्डर में इंट्रोड्यूस किए हुए लाल प्रिंट थे। उसने अपनी साड़ी को एक सिंपल स्टाइल में लपेटा और अपने ब्लाउज और बाहों के चारों ओर एक मैचिंग लाल शॉल के भी कैरी किया। अभिनेत्री ने अपने हेयर्स को मिडिल पार्टिंग बन लुक दिया और मरून बिंदी, फिल्ड ब्रो, कोहल आईज, हाईलाइटेड चीकबोन्स और ग्लॉसी लिप टिंट से अपने लुक को कंप्लीट किया।

तो, आपको नेशनल अवॉर्ड विनर कंगना रनौत की आने वाले फिल्म थलाईवी से उनके यह लुक्स कैसे लगे? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
