Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्रेग्नेंसी में नए मैटरनिटी फैशन गोल्स सेट कर रही हैं करीना, देखें उनके यह लेटेस्ट लुक
प्रेग्नेंसी में महिलाओं के लिए अपने कंफर्ट और स्टाइल दोनों का ख्याल रख पाना काफी मुश्किल होता है। हालांकि बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अब महिलाओं की इस दुविधा को दूर कर रही हैं। दरअसल, इन दिनों करीना कपूर अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं। इतना ही नहीं, वह अपने हर आउटफिट के साथ नए मैटरनिटी फैशन गोल्स भी सेट कर रही हैं। करीना अपने प्रेग्नेंसी पीरियड में अनाकरली सूट से लेकर मैक्सी ड्रेस तक में नजर आईं। उनके हर लुक की खासियत यह थी कि वह देखने में जितना स्टाइलिश था, उतना ही कंफर्टेबल भी। हाल ही में करीना मिंट ग्रीन और बेबी पिंक ड्रेस में नजर आईं, जिसमें उनका लुक यकीनन बेहद ही क्यूट व ब्यूटीफुल था। तो चलिए देखते हैं कैसा था करीना का लेटेस्ट लुक-

मिंट ग्रीन ड्रेस में करीना कपूर खान
इस लुक में करीना कपूर खान ने एक चौथाई आस्तीन वाली कीहोल-नेकलाइन मिंट-ग्रीन प्लेन ड्रेस पहनी थी, जो अनीता डोंगरे के लेबल से आई थी। उनकी फ्लेयर्ड गाउन टाइप ड्रेस बॉडिस पर ब्यूटीफुल प्रिंट थे। वहीं स्लीव्स को रफल्स लुक दिया गया था। करीना ने इस लेटेस्ट लुक को तान्या घावरी द्वारा स्टाइल किया गया। करीना ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सैंडल्स को टीमअप किया। वहीं अपनी इस गाउन टाइप ड्रेस में खुद को एसेसरीज फ्री रखा। लाल सिंह चड्ढा अभिनेत्री ने अपने हेयर्स को मिडिल पार्टिंग ओपन लुक दिया। अपने हेयरस्टाइल को उन्होंने दोनों साइड्स से थोड़े हेयर्स लेकर उसे ट्विस्ट किया। वहीं मेकअप फ्रंट में थ्री इडियट्स एक्ट्रेस ने कोल्ड आईज, पिंक चीकबोन्स, और पिंक लिप शेड अप्लाई किया।

बेबी पिंक रफ़ल ड्रेस में करीना कपूर खान
इस लुक में करीना कपूर खान ने बेल-बूट वाली वी-शेप नेकलाइन बेबी पिंक ड्रेस में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया, जिसमें रफल्ड लेयर्स लुक इसे और भी ज्यादा स्टाइलिश बना रहा था। उनकी यह ब्यूटीफुल ड्रेस गुहापा लेबल से आई थी। इस ड्रेस में सटल ब्लू स्ट्राइप्स लुक था। करीना के इस लुक को तान्या घावरी द्वारा स्टाइल किया गया। वहीं हेयरस्टाइल में करीना ने मिडिल पार्टिंग ओपन लुक रखा, जिसमें दोनों साइड से ट्विस्ट लुक दिया गया था। वहीं मेकअप में करीना ने कोल्ड आईज, पिंक चीकबोन्स, और पिंक लिप शेड के साथ कंप्लीट किया।
आपको करीना के यह लेटेस्ट मैटरनिटी लुक कैसे लगे, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
