Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
करीना कपूर प्रेग्नेंसी में भी थीं पॉपुलर, आप भी सीखें प्रेग्नेंसी फैशन टिप्स- कैरी करें ये स्टाइल
प्रेग्नेंसी में फैशनेबल दिखना आसान नहीं होता है। खासकर बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए प्रेग्नेंसी में स्टाइलिश दिखना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत कम ही मीडिया के सामने आती थी। लेकिन करीना कपूर खान ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान जमकर फोटोशूट करवाया था।

करीना कपूर ने बेबी बंप के साथ रैंप वॉक भी किया था। करीना कपूर के बाद बॉलीवुड की एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप दिखाना शुरु किया है। अब बी टाउन की हॉट दीवा अपने बेबी बंप को दिखाने से बिलुकल भी नहीं डरती हैं। चलिए देखते है करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी के दौरान की स्टाइलिश फोटो।

रैंप वॉक
करीना कपूर ने प्रेग्नेंसी के दौरान रैंप वॉक करके सबको हैरान कर दिया था। करीना कपूर ने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्ची के लिए रैंप वॉक किया था। रैंप वॉक के दौरान करीना ने हैवी वर्क वाले हरे रंग का लहंगा विद कुर्ती स्टाइल में पहना था। इस दौरान उनके सर दुपट्टा था। करीना कपूर का लुक दुल्हन की तरह लग रहा था। उनके इस रैंप वॉक की काफी तारीफ हुई थी।

रेड गाउन
करीना कपूर प्रेग्नेंसी के दौरान अवॉर्ड शो में भी नजर आती थी। एक इवेंट के दौरान करीना कपूर ने रेड कलर का गाउन पहना हुआ था। रेड कलर गाउन में करीना कपूर बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। आप भी अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान करीना कपूर के इस लुक को कैरी कर सकती है।

ब्लैक ड्रेस
करीना कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी को जमकर एन्जॉय किया था। करीना कपूर के लुक की बात करें तो उन्होंने टाइट ब्लैक ड्रेस पहनी थी। ब्लैक ड्रेस में करीना गजब की खूबसूरत लग रही हैं। आप भी अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान इस आउटफिट को कैरी कर सकती हैं।

करीना कपूर स्टाइलिश ड्रेस
करीना कपूर ने प्रेग्नेंसी के दिनों में स्टाइलिश लुक के लिए डिफरेंट ड्रेस पहनी थी। उन्होंने प्रेग्नेंसी के शुरुआत में ब्लैक की ये वीक नेक ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस में करीना कपूर गजब की खूबसूरत लग रही हैं।

मैक्सी ड्रेस
करीना कपूर ने अपने बेबी बंप में स्टाइलिश लुक के लिए मैक्सी डिजाइन वाली ड्रेस पहनी हुई थी। आप भी अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान करीना की तरह मैक्सी डिजाइन ड्रेस पहन सकती हैं।

वन शोल्डर ड्रेस
करीना कपूर ने प्रेग्नेंसी के दौरान वन शोल्डर और स्लिट गाउन पहना था। इस आउटफिट में उनका बेबी बंप साफ तरह से नजर आ रहा था। करीना कपूर स्लिट गाउन बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। करीना कपूर ने अपने प्रेग्नेंसी ड्रेसिंग स्टाइलिश से बी टाउन में तहलका मचा दिया था।

व्हाइट आउटफिट
करीना कपूर बी टाउन की पहली एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपना बेबी बंप खूबसूरती से फ्लॉन्ट किया। प्रेग्नेंसी के दौरान वह कैमरे के सामने आने से नहीं कतराती थी। आप भी करीना कपूर के इस व्हाइट ड्रेस को कैरी कर सकते हैं।

फ्लोरल ड्रेस
करीना कपूर ने 20 दिसंबर 2016 को बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया है। करीना कपूर ने प्रेग्नेंसी के दौरान फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई हैं। फ्लोरल ड्रेस में करीना कपूर बहुत ही सुंदर लग रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
