Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
करीना कपूर खान की पहली प्रेग्नेंसी फोटो में देखें उनका मटर्निटी फैशन लुक
करीना कपूर खान दोबारा मां बनने वाली हैं। करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की हैं। उनकी प्रेग्नेंसी की खबर आने के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस उन्हों बधाई दे रहे हैं। इसी साथ सोशल मीडिया पर करीना कपूर की पहली प्रेग्नेंसी की फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

करीना कपूर ने साल 2016 में प्रेग्नेंसी के दौरान फैशन को बहुत डिफरेंट स्टाइल से फॉलो किया है। करीना कपूर कैजुअल लुक से लेकर रेड कारपेट पर अपने मटर्निटी फैशन को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थीं। चलिए देखते है करीना मटर्निटी फैशन लुक।

ऑफ शोल्डर ड्रेस
करीना कपूर बी टाउन की पहली एक्ट्रेस है जिन्होंने अपना बेबी बंप मीडिया के सामने फ्लॉन्ट किया था। करीना कपूर के बाद बी टाउन की एक्ट्रेस ने भी बेबी बंप फ्लॉन्ट कर शुरु किया है। करीना कपूर ने मटर्निटी के दौरान लाइट पिंक कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था। इस आउटफिट में करीना बहुत ही खूबसूरत लग रही थी।

मैक्सी ड्रेस
प्रेग्नेंसी के दौरान मैक्सी ड्रेस कफी कंफर्टेबल होती हैं। करीना कपूर ने एक इवेंट के दौरान मैक्सी डिजाइन साड़ी पहनी थी। उनका ये आउटफिट सब्यसाची ने डिजाइन किया था। करीना का लुक बहुत ही प्यार लग रहा था।

ब्लैक गाउन
करीना कपूर ने प्लंजिंग नेकलाइन वाली ब्लैक लेस गाउन पहना हुआ था। ब्लैक आउटफिट में करीना कपूर काफी बोल्ड लग रही हैं। प्रेग्नेंट महिलाएं अक्सर इस तरह के आउटफिट को पहनने से बचती है लेकिन करीना कपूर ने इस आउटफिट को बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया था।

स्टाइलिश लुक
करीना कपूर प्रेग्नेंसी के दौरान स्टाइलिश लुक में नजर आईं थी। ग्लोबल सिटिजन मीट इवेंट में करीना कपूर ने ब्लैक स्लिप ड्रेस और सिल्क का श्रग कैरी किया हुआ था। इस आउटफिट के साथ उन्होंने केज्ड सैंडल पहनी हुई थी। अपने लुक को कंपलीट करने के लिए उन्होंने पोनीटेल बनाई हुई थी।

लहंगा लुक
करीना कपूर ने प्रेग्नेंसी के दौरान रैंप वॉक करके सबको हैरान कर दिया था। करीना कपूर ने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्ची के लिए रैंप वॉक किया था। रैंप वॉक के दौरान करीना ने हैवी वर्क वाले हरे रंग का लहंगा विद कुर्ती स्टाइल में पहना था। इस दौरान उनके सर दुपट्टा था। करीना कपूर का लुक दुल्हन की तरह लग रहा था। उनके इस रैंप वॉक की काफी तारीफ हुई थी।



Click it and Unblock the Notifications