Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
वेस्टर्न ड्रेस का नहीं सीक्विंस साड़ी का है ट्रेंड, आप भी ट्राई कर दिखें स्टाइलिश
बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्सर वेस्टर्न लुक से लेकर ट्रेडिशनल लुक में नजर आती है। इंटरनेट पर बी टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक वायरल रहता हैं। करीना कपूर, भूमि पेडनेकर, तारा सुतारिया, कृति सेनन और करिश्मा कपूर समेत ये बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने फैशनेबल अंदाज के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं।

बी टाउन एक्ट्रेस के स्टाइलिश लुक को फैंस काफी पसंद करते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस के इंडियन लुक की बात करें तो इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस सीक्विंस साड़ी में नजर आती हैं। बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वन साड़ी काफी क्रेज देखने को मिल रहा हैं। आप भी इन बॉलीवुड दीवा की शिमरी साड़ी से इंसपिरेशन ले सकती हैं।

करीना कपूर खान
करीना कपूर बी टाउन की स्टाइलिश एक्ट्रेस की लिस्ट में टॉप नंबर पर आती हैं। अक्सर इंटरनेट पर करीना का ग्लैमरस लुक वायरल रहता हैं। करीना कपूर खान के सीक्विंस साड़ी लुक की बात करें तो उन्होंने पीच कलर की साड़ी के साथ बोल्ड ब्लाउज पहना हुआ हैं। उनका ये लुक बहुत ही कमाल की लग रही है। पीच कलर की साड़ी के साथ उन्होंने लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। करीना के कपूर के इस लुक को आप किसी भी पार्टी में कैरी सकती हैं।

नुसरत भरूचा
नुसरत भरुचा अक्सर वेस्टर्न ड्रेस में नजर आती हैं। लेकिन नुसरत भरुचा इंडियन ड्रेस में गजब की खूबसूरत लगती हैं। नुसरत ने पर्पल कलर की सीक्विंस साड़ी पहनी हुई हैं। सीक्विंस साड़ी में नुसरत भरुचा गजब की खूबसूरत लग रही हैं। उनका ये स्टाइल लुक आप भी कैरी कर सकती हैं।

करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर अपने ट्रेडिशनल लुक के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर करिश्मा के फैंस उनके ट्रेडिशन लुक को काफी पसंद करते हैं। करिश्मा कपूर के इस लुक की बात करें उन्होंने ब्लू कलर की सीक्विंस साड़ी पहनी हुई हैं। करिश्मा कपूर ने बैकलेस ब्लाउज के साथ उनकी शिमरी साड़ी बहुत ही स्टाइलिश लग रही हैं। उनका ये स्टाइलिश लुक आप भी कैरी सकती है।

भूमि पेडनेकर
भूमि वेस्टर्न से लेकर ट्रैडिशनल ड्रेस में खूबसूरत लगती हैं। उनके इस साड़ी लुक की बात करें तो उन्होंने साड़ी को बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया हुआ हैं। क्रीम कलर की साड़ी के साथ उन्होंने बैकलेस ब्लाउज पहना हुआ हैं। क्रीम कलर की इस शिमरी साड़ी के साथ उन्होंने न्यूड मेकअप कैरी किया हुआ हैं। लाइट ब्राउन लिपस्टिक और खुले बालों में भूमि बहुत ही सुंदर लग रही हैं। आप उनके ड्रेसिंग स्टाइल से फैशन टिप्स ले सकती हैं और कॉलेज या ऑफिस में अपना अलग स्टाइल स्टेटमेंट बना सकती हैं

तारा सुतारिया
तारा सुतारिया बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने स्टाइल के लिए जान जाती हैं। अक्सर इंटरनेट पर तारा का स्टाइलिश लुक वायरल रहता हैं। तारा के इस स्टाइलिश और इंडियन लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रे कलर साड़ी पहनी हुई हैं। तारा ने ग्रे कलर की साड़ी के साथ न्यूड मेकअप कैरी किया हुआ हैं। उनका ये स्टाइलिश लुक आप भी कैरी कर सकती हैं। बता दें कि तारा सुतारिया की ये साड़ी मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की है।



Click it and Unblock the Notifications
