Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्रेग्नेंसी में भी बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर सिर्फ अपनी उम्दा एक्टिंग के लिए तो फैन्स के बीच मशहूर हैं ही, साथ ही उनका स्टाइल भी काफी अलग है। करीना कपूर उन अदाकाराओं में से हैं, जो कई मायनों में दूसरों को इंस्पायर करती हैं। अगस्त माह में करीना ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की, लेकिन प्रेग्नेंसी में भी वह आमिर खान की आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए शूट कर रही हैं। इतना ही नहीं, वो कई एड शूट भी कर चुकी हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि जब करीना ने प्रेग्नेंसी में काम किया हो। अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी बेबो ने रिया कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग में काम किया था। काम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के साथ-साथ उनका स्टाइलिंग सेंस भी जबरदस्त है। करीना बेबी बंब को बेहद खूबसूरती से फ्लॉन्ट करती हैं। ऐसे में अगर आप भी प्रेग्नेंट हैं और एक स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो आप बेबो के वार्डरोब से इंस्पिरेशन ले सकती हैं-

काफ्तान आउटफिट
करीना प्रेग्नेंसी में स्टाइल के साथ कंफर्ट के साथ भी किसी तरह का समझौता नहीं करती। इस लुक से यह साफतौर पर जाहिर होता है। इस लुक में करीना ने फ्लोरल काफ्तान कैरी किया था, जिसके साथ उन्होंने थिन जेबरा प्रिंट बेल्ट को टीमअप किया। इस दौरान करीना ने मास्क भी लगाया था। उनका लुक केजुअल था। उन्होंने नो मेकअप लुक के साथ बन बनाया था।

पिंक आउटफिट
Puma ब्रांड के इस आउटफिट में यकीनन करीना कपूर बेहद ही ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं। करीना ने इस लुक में ऑल पिंक लुक कैरी किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने फुटवियर में भी Puma ब्रांड के पिंक कलर फुटवियर को चुना है। इस आउटफिट में उनका बेबी बंप साफतौर पर नजर आ रहा है। वहीं मेकअप में करीना ने लाइट पिंक कलर की लिपस्टिक के साथ-साथ चीक्स को ब्लश के जरिए रिफ्रेशिंग लुक क्रिएट किया है।

फ्लोरल आउटफिट
अगर आप कहीं बाहर जा रही हैं और प्रेग्नेंसी में एक कंफर्टेबल व स्टाइलिश लुक कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आप करीना के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। इस लुक में करीना ने स्काई ब्लू कलर का आउटफिट पहना है, जिसमें मल्टीकलर फ्लोरल प्रिंट है। इस थाई स्लिट फ्लोरल आउटफिट के साथ करीना ने बेहद लाइट मेकअप किया है। वहीं हेयर्स में उन्होंने वेव्स पोनीटेल बनाया है।

ब्लैक वनपीस आउटफिट
करीना कपूर का यह लुक यकीनन बेहद ही स्टाइलिश है और फैशन के नए गोल्स सेट कर रहा है। इस लुक में करीना ने ब्लैक कलर की नी लेंथ वनपीस ड्रेस कैरी की है। डिजाइन ध्रुव कपूर द्वारा स्टाइल किए गए इस आउटफिट के साथ करीना ने व्हाइट, ग्रीन और ब्लू कलर जैकेट को कैरी किया है, जिसमें वह बेहद ही स्टनिंग नजर आ रही हैं। वहीं एसेसरीज में करीना ने मीशो ब्रांड ने गोल्ड कलर के स्मॉल स्टेटमेंट को कैरी किया है। सटल मेकअप और बन लुक में उनका स्टाइल यकीनन काफी इंस्पायरिंग है।

व्हाइट एंड ब्लू स्ट्राइप्स आउटफिट
एक्ट्रेस करीना कपूर का यह आउटफिट किसी गेट टू गेदर के लिए एकदम परफेक्ट है। इस लुक में करीना ने साटन की व्हाइट एंड ब्लू ड्रेस पहनी है। इस स्ट्राइप्स आउटफिट के साथ करीना ने व्हाइट एंड ब्लैक बेल्ट को टीमअप किया है। करीना के इस आउटफिट को जो चीज सबसे खास बना रही है, वह है इसकी स्लीव्स। इस आउटफिट में स्ट्राइप्ड बाय शॉप स्लीव्स का इस्तेमाल किया है। इसके साथ करीना ने सिल्वर कलर ईयररिंग्स को कैरी किया है। वहीं फुटवियर में करीना ने ट्रांसपेरेंट ब्लॉक हील्स को अपने लुक का हिस्सा बनाया है। मेकअप में उन्होंने ब्राउन कलर के डिफरेंट शेड्स को यूज किया है व हेयर को साइड पार्टिंग के साथ ओपन स्ट्रेट लुक दिया है।
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि करीना का हर मैटरनिटी स्टाइल एक से बढ़कर एक है। लेकिन आपको इनमें से करीना का कौन सा लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
