Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्रेग्नेंसी में भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए फैशन गोल्स सेट कर रही हैं करीना कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान वास्तव में इंडस्ट्री की स्टाइल डीवा है। वैसे तो करीना हमेशा ही अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट करती आई हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी में भी उनका स्टाइलिंग सेंस यकीनन हर वुमन को इंस्पायर कर रहा है और यह उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से साफतौर पर पता चलता है। करीना इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं और गर्भावस्था में भी वह हर दिन एक नए लुक और नए स्टाइल के साथ नजर आती हैं। बता दें कि करीना प्रेग्नेंसी में भी अपने काम के प्रति बेहद सीरियस हैं। वह जल्द ही आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा फिल्म में नजर आने वाली हैं। हाल ही में भी करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने आई एम वेटिंग का कैप्शन दिया। उन्होंने अपनी तस्वीर को ब्लैक एंड व्हाइट पोस्ट किया। जिसमें वह बेहद ही ब्यूटीफुल लग रही हैं। तो चलिए जानते हैं कैसा था करीना का यह लेटेस्ट लुक-

करीना का यह लेटेस्ट लुक यकीनन बेहद ब्यूटीफुल था, जो 60 के दशक की ग्लैमरस एक्ट्रेस की याद दिलाता है। करीना ने इस तस्वीर को भी ब्लैक एंड व्हाइट ही रखा। करीना ने इस लुक में फुल स्लीव्स शॉर्ट ड्रेस को कैरी किया, जो बेहद स्टाइलिश नजर आ रही थी। इस ड्रेस में ग्लिटरिंग टोन्स इसे और भी खूबसूरत बना रहे थे। करीना ने इस खूबसूरत वी नेकलाइन आउटफिट में सोफे पर बैठकर एक बेहद खूबसूरत पोज़ में पिक्चर क्लिक की, जिसमें वह अपने आउटफिट की स्लीव्स को देखते हुए दिखाई दे रही हैं। अपने आउटफिट को देखते हुए करीना की यह तस्वीर हमें भी बेहतरीन तरीके से ड्रेसअप होने के लिए इंस्पायर करती है। इस शिमरिंग ड्रेस के साथ करीना ने पेंसिल हील्स को कैरी किया। इन हील्स में beehive की तरह पैटर्न बना था, जो इसे और भी स्टाइलिश लुक दे रहा था।
वहीं अगर एसेसरीज की बात हो तो करीना ने इसे मिनिमल ही रखा। उन्होंने अपने लुक को स्मॉल स्टड और रिंग्स की मदद से एसेसराइज किया। मेकअप में उन्होंने ग्लॉसी लिप्स के साथ आईशैडो विद थिन लाइनर लुक रखा। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए करीना ने हेयर्स को साइड पार्टिंग ओपन वेव्स लुक दिया।
आपको करीना का यह गार्जियस लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
