Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की वेडिंग बैश में दिखा बॉलीवुड हसीनाओं का बोल्ड लुक
अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने 19 फरवरी को खंडाला हाउस में क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की थी। कपल ने बेहद सिंपल अंदाज में शादी की है। वहीं उनकी शादी के बाद फरहान और शिबानी के दोस्त फिल्म प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने कपल के लिए पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में बी टाउन की हसीनाओं का बोल्ड और एक से बढ़कर एक ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला है। पार्टी में करीना कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण बोल्ड अवतार में नजर आईं है। पार्टी में बॉलीवुड हसीनाएं ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आईं है। जिससे साफ पता चलता है कि पार्टी की थीम ब्लैक कलर था। आइए देखते हैं एक्ट्रेस का बोल्ड और सिजलिंग अंदाज।

ग्रे रंग की हाई स्लिट ड्रेस में शिबानी दांडेकर
पार्टी में शिबानी दांडेकर ग्रे कलर की स्लिट ड्रेस में नजर आईं है। प्लंजिंग नेकलाइन आउट के साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप कैरी किया है। इयररिंग्स और टॉप हेयर बन उनके लुक को एलीगेंट बन रहा है।

ब्लैक ड्रेस में करीना कपूर
करीना कपूर का बोल्ड लुक सबकी नजरों में छा गया। दरअसल पार्टी में एक्ट्रेस टाइट ब्लैक शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आईं है। करीना कपूर का ये अंदाज सबसे खास था। वनशोल्डर ड्रेस में करीना कपूर ने जमकर अपना फिगर फ्लॉन्ट किया है।

ब्लैक ड्रेस में दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रही है। टाइट ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। सिल्वर लॉन्ग इयररिंग्स और लो बन हेयरस्टाइल में दीपिका का लुक काफी कूल लग रहा है। दीपिका ने आउटफिट से मैचिंग हील कैरी कर अपने लुक को कंप्लीट किया है।

तारा सुतारिया
तारा सुतारिया पार्टी में अपने ग्लैमरस अवतार में नजर आईं है। तारा ब्लैक शिमरी आउटफिट में बेहद बोल्ड लग रही हैं। डीवा ने ब्लैक आउटफिट के साथ न्यूड लिप्स और कॉपर स्मोकि आई मेकअप कैरी किया हुआ है। पार्टी में वह अपने बॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ नजर आईं है।

मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा का बोल्ड लुक सभी एक्ट्रेस पर भारी दिखता नजर आया है। मलाइका अरोड़ा हाई थाई स्लिट ड्रेस में बेहद हॉट लग रही हैं। वन शोल्डर आउटफिट के साथ मलाइका ने न्यूड लिप्स, स्मोकि आई मेकअप और पोनीटेल हेयर स्टाइल बनाया है।

अनन्या पांडे
पार्टी में बी टाउन की टॉप एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट में नजर आईं है। अनन्या पांडे ब्लैक शॉर्ट ड्रेस और रेड लिपस्टिक में एलीगेंट लग रही हैं। शॉर्ट ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने बन हेयरस्टाइल कैरी किया है।

सुहाना खान
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पार्टी में ब्लैक आउटफिट में नजर आईं है। सुहाना खान सिंपल ऑफ शोल्डर जंपसूट में बेहद स्टनिंग लग रही है। सुहाना ने ब्लैक आउटफिट के साथ ग्लॉसी मेकअप और वेवी पोनीटेल हेयर स्टाइल कैरी किया है।



Click it and Unblock the Notifications
