Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
शादी के बाद पहले करवाचौथ पर ट्राई करें ये आउटफिट्स, हर कोई करेगा जमकर तारीफ
करवा चौथ का व्रत 4 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं सज सवर कर तैयार होती है। खासकर जिन महिलाओं का शादी के बाद पहला करवा चौथ होता है वो अपने आउटफिट और मेकअप को लेकर काफी एक्साइटेड होती है।

आज हम आपको खूबसूरत आउटफिट्स के बारे में बताएंगे, जिनको आप इस करवा चौथ 2020 पर ट्राई कर सकती हैं। इन स्टाइलिश आउटफिट में आपका पहला करवा चौथ बहुत ही खास होगा, दिखेंगी सबसे खूबसूरत। चलिए देखते हैं ग्लैमरस और खूबसूरत करवा चौथ आउटफिट्स।

पर्पल सिल्क साड़ी
जिन महिलाओं को पहला करवा चौथ है वह डिफरेंट लुक के लिए सिल्क साड़ी को कैरी कर सकती हैं। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का ये पर्पल साड़ी लुक पहले करवा चौथ के लिए परफेक्ट है। एक्ट्रेस ने पर्पल साड़ी के साथ ग्रीन कलर हाफ स्लीवस ब्लाउज पहना हुआ है। मेकअप की बात करें तो उन्होंने चेहरे पर परफेक्ट फाउंडेशन और कंसीलर लगाया हुआ है। स्मोकि आई मेकअप किया हुआ हैं। साड़ी के साथ उन्होंने गोल्ड डिजाइन ज्वेलरी पहनी हुई हैं। रेड छोटी बिंदी में श्रद्धा बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। उनके हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने सिंपल गजरा वाला जूड़ा बनाया हुआ है।

करवा चौथ पर पहने रेड साड़ी
करवा चौथ पर रेड कलर पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है। खासकर पहले करवा चौथ पर नई दुल्हन को रेड पहनने को कहा जाता है। अगर आप अपने पहले करवा चौथ पर रेड कलर पहनने का सोच रही है तो आप कृति सेनन की इस रेड साड़ी को कैरी कर सकती हैं। एक्ट्रेस कृति सेनन इस ट्रेडिशन साड़ी में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। इस करवा चौथ पर आप एक्ट्रेस के इस इंडियन लुक को फॉलो कर सकती हैं। कृति ने प्लेन रेड कलर की पतले बॉर्डर वाली साड़ी पहनी हुई हैं। उन्होंने साड़ी के साथ हैवी ईयररिंग्स पहना हुआ है। उनके मेकअप की बात करें तो कृति ने रेड बिंदी और ब्राउन स्मोकि आई मेकअप कैरी किया हुआ है। न्यूड शेड लिपस्टिक में कृति सेनन बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

येलो लहंगा में दिखें सबसे खूबसूरत
पहले करवा चौथ पर आप लहंगा भी कैरी कर सकती हैं। जैकलीना का ये येलो फ्लोरल लहंगा पहले करवा चौथ के लिए परफेक्ट हैं। इस लहंगे में आप खूबसूरत नजर आएंगी। येलो फ्लोरल लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप किया हुआ है। खुले बालों में एक्ट्रेस बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

पिंक शरारा में दिखें डिफरेंट
इन दिनों शरारा काफी ट्रेंड में हैं। अपने पहले करवा चौथ पर शरारा भी पहन सकती हैं। एक्ट्रेस हिना खान का ये शरारा लुक आपके लिए परफेक्ट हैं। एक्ट्रेस ने पिंक कलर का शरारा पहना हुआ हैं। एक्ट्रेस डार्क पिंक कलर के शरारा में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। उनके मेकअप की बात करें तो उन्होंने पिकं शरारा के साथ लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। लाइट मेकअप और व्हाइट स्टोन झुमके में हिना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए छोटी बिंदी लगाई हुई हैं। इस साल करवा चौथ 2020 पर आप हिना खान के शरारा लुक को कैरी कर सकती हैं।

बनारसी साड़ी में दिखें सबसे खूबसूरत
पहले करवा चौथ पर आप दीपिका पादुकोण के इस इंडियन लुक को कैरी कर सकती हैं। दीपिका ने रेड बनारसी साड़ी पहनी हुई है। एक्ट्रेस बनारसी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दीपिका ने बनारसी साड़ी के साथ स्मोकि आई मेकअप रस्टी रेड कलर लिपस्टिक लगाई हुई हैं। मैसी बन हेयरस्टाइल और गोल्ड डिजाइन ज्वेलरी में दीपिका स्टनिंग लग रही हैं। शादी के बाद पहले करवा चौथ पर आप दीपिका के इस लुक को कैरी कर सकती हैं।

ब्लश पिंक नेट साड़ी
पहले करवा चौथ पर स्टाइलिश लुक के लिए आप ब्लश पिंक की नेट वाली साड़ी को कैरी कर सकती हैं। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने लाइट पिंक कलर की शिमरी साड़ी पहनी हुई हैं। नेट वाली इस साड़ी के साथ कैटरीना कैफ ने लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। लाइट मेकअप और खुले बालों मे कैटरीना बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। कैटरीना कैफ ने नेट वाली साड़ी के साथ डिजाइनर ब्लाउज पहना हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications
