Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फेस्टिव सीजन में कैटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडिस की तरह पहनें लहंगा और करें रॉक
ऐसा कई बार होता है, जब दो सेलेब्स एक ही आउटफिट को कैरी करते हैं और इसलिए उनके लुक्स अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं या फिर लोग आपस में उनके लुक्स की तुलना करने लग जाते हैं। हालांकि,, कोई भी स्टार किसी भी आउटफिट को अपनी च्वाइस व फैशन सेंस के आधार पर कस्टमाइज करके पहनना पसंद करता है और इसलिए उनका लुक पूरी तरह से मैच नहीं करता, जिसके कारण भी अक्सर एक ही आउटफिट में दो स्टार की तुलना की जाती है। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ, जब जैकलीन फर्नांडिस भूत पुलिस की प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो में आई थीं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक फ्लोरल लहंगा पहना था। यह काफी हद तक कैटरीना कैफ के लुक्स से मैच कर रहा था। तो चलिए हम दोनों अदाकाराओं के ब्लैक लहंगा लुक्स के बारे में आपको बता रहे हैं-

कैटरीना कैफ का ब्लैक लहंगा लुक
कैटरीना कैफ ने भारत स्क्रीनिंग के लिए सब्यसाची का खूबसूरत ब्लैक लहंगा पहना था। उनके इस लहंगे में मल्टीकलर फ्लोरल प्रिंट था, जो उनके लुक में एक फ्रेशनेस एड कर रहा था। उन्होंने इस लहंगे को सिंपल ब्लैक फुल स्लीव्स ब्लाउज़ के साथ पेयर किया था। वहीं, लहंगे के साथ उन्होंने फ्लोरल प्रिंट दुपट्टा पेयर किया था, जिसमें सीक्वेंस बॉर्डर था। अपने लुक को एन्हॉन्स करने के लिए कैटरीना ने चंकी चोकर नेकपीस और गोल्ड इयररिंग्स को स्टाइल किया था। वहीं मेकअप में उन्होंने न्यूड लिप्स और स्ट्रेट हेयर लुक्स कैरी किया था।

जैकलीन फर्नांडिस का ब्लैक लहंगा लुक
जैकलीन फर्नांडिस ने डिजाइनर रोहित बल द्वारा डिजाइन किया गया ब्लैक फ्लोरल प्रिंट लहंगा पहना था। जो काफी हद तक कैटरीना कैफ के ब्लैक लहंगे से मैच कर रहा है। उनके फ्लोई ब्लैक स्कर्ट में व्हाइट और रेड कलर के फूलों को शामिल किया गया था। इस लहंगे के साथ जैकलीन ने स्लीवेस फ्लोरल प्रिंट डिटेल्स क्रॉप टॉप को स्टाइल किया था। दुपट्टे में भी उन्होंने फ्लोरल प्रिंट को प्राथमिकता दी। वहीं, जुड़वा 2 एक्ट्रेस ने अपने हेयर्स को साइड-पार्टेड ओपन लुक दिया और मेकअप को उन्होंने विंग्ड आईलाइनर और न्यूड रेड लिप्स के साथ कंप्लीट किया। एक स्टेटमेंट नेकपीस और मैचिंग ब्रेसलेट ने उनके लुक को और भी खास बनाया।
तो आपको जैकलीन फर्नांडीज और कैटरीना कैफ में से किसका लुक ज्यादा बेहतर लगा? यह हमें कमेंट सेक्शन में अवश्य बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
