Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
कैटरीना कैफ की तरह ब्लू स्वेटर पहनकर आप भी दिख सकती हैं स्टाइलिश
विंटर का मौसम अभी तक पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में अगर आप अभी भी कुछ विंटर फैशन स्टाइलिंग टिप्स की तलाश में है तो बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का यह लेटेस्ट लुक आपको जरूर इंस्पायर करेगा। हाल ही में कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने स्वेटर लुक में कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्हें ब्लू शेड्स को अपने लुक का हिस्सा बनाया, साथ ही अपने इस स्वेटर लुक से सभी को इंस्पायर किया। तो चलिए देखते हैं कैसा था कैटरीना कैफ का यह लेटेस्ट विंटर लुक-

इस लुक में कैटरीना ने ऑल ब्लू लुक को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया। टाइगर जिंदा है एक्ट्रेस ने एक बुना हुआ ब्लू स्वेटर पहना था, जिस पर आम बटन की जगह सेफ्टी पिन बटन्स का इस्तेमाल किया गया था, जो इसे एक स्टाइलिश टच दे रहा था। सूर्यवंशी एक्ट्रेस ने इस स्वेटर के साथ ब्लू डेनिम को पेयर किया। यह विंटर लुक में एक बेस्ट लुक था और कैटरीना ने इसे बेहद ही ग्रेसफुली कैरी किया था। आप इसे केजुअल्स के अलावा संडे आउटिंग या फिर दोस्तों के साथ ब्रंच टाइम में आसानी से कैरी कर सकती हैं।

कैटरीना ने अपने इस विंटर लुक को ज्वैलरी फ्री ही रखा। वहीं अगर मेकअप की बात हो तो उनका मेकअप एकदम नेचुरल और फ्रेश था। उन्होंने पिंक लिप शेड के साथ कंटूरेड पिंक चीकबोन्स सटल कोहल आईज लुक रखा। वहीं हेयर्स को भारत एक्ट्रेस ने मिडिल पार्टिंग ओपन वेव्स लुक दिया, जो उनके ओवरऑल लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहा था। आपको कैटरीना का यह विंटर लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
