Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वेडिंग फंक्शन में कैटरीना की तरह पहनेंगी येलो फ्लोरल आउटफिट तो हर कोई बस देखेगा आपको
कैटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी जल्द ही रिलीज होने वाली है और इसलिए, कैटरीना अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई है। हालांकि, इन दिनों कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रेन्ड कर रही हैं और वजह है विक्की कौशल से उनकी शादी की चर्चा। हालांकि, अभी तक कैटरीना या विक्की कौशल का इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह दोनों साल के अंत तक विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। खैर, इन सभी अटकलों के बीच कैटरीना कैफ के प्रमोशनल लुक्स भी काफी कहर ढा रहे हैं। हाल ही में, वह फिल्म प्रमोशन के लिए अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन की गई एक ड्रेप्ड आउटफिट में नजर आईं। उनका यह आउटफिट वेडिंग के अलग-अलग फंक्शन्स के लिए एकदम परफेक्ट है। तो, आइए हम उनके आउटफिट के बारे में बात करते हैं और कुछ फैशन इंस्पिरेशन लेते हैं-

कैटरीना कैफ के इस लुक को अमी पटेल द्वारा स्टाइल किया गया और अपने येलो आउटफिट में कैटरीना कैफ हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने एक इंडो-वेस्टर्न आउटफिट कैरी किया था, जिसमें ड्रेप्ड पल्ला, स्कर्ट और कलरफुल फ्लोरल ब्लाउज था। कैटरीना ने अपने आउटफिट को एक लंबी और फुल स्लीव्स ओवरकोट के साथ पेयर किया, जिसमें पिंक कलर का फ्लोरल लुक इसे और भी ज्यादा खास बना रहा था। वहीं, अपने इस आउटफिट के साथ कैटरीना कैफ ने सिल्वर सैंडल्स को पेयर किया, जो उनके लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहा था।

वहीं, अगर एक्सेसरीज की बात की जाए तो उन्होंने अपनी ज्वैलरी लुक को मिनिमल रखा। एक्सेसरीज में कैटरीना ने डेंटर इयररिंग्स को स्टाइल किया, जो राज महतानी कॉउचर ज्वेल्स लेबल्स से आए थे। वहीं, अपने मेकअप लुक के साथ, कैटरीना कैफ ने यह भी बताया कि पीले कलर के आउटफिट के साथ आप किस तरह का मेकअप कर सकती हैं। मेकअप में कंटूरेड चीकबोन्स, सटल न्यूड पिंक लिप शेड और स्मोकी कोहल लुक के जरिए कैटरीना के स्टाइल को खास बनाया गया था। वहीं, हेयर्स को उन्होंने साइड-पार्टेड ओपन लुक किया।
कैटरीना कैफ का यह येलो आउटफिट यकीनन बेहद खास लग रहा था और आप भी मेहंदी या संगीत फंक्शन में कैटरीना के इस लुक को बेहद आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं। तो, आपको कैटरीना कैफ का यह लुक कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
