Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
खुशी कपूर के यह Poses बताते हैं कि वह हैं इंडिया की काइली जेनर
काइली जेनर एक इंस्टाग्राम इन्फ़्लुएसर हैं। वह ना सिर्फ सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट करती रहती हैं, बल्कि उसे उपयुक्त कैप्शन देने के साथ-साथ वह यह भी सुनिश्चित करती हैं कि वह हर समय ट्रेंड में हों। काइली जेनर की तस्वीरों में उनकी गजब की खूबसूरती भी साफतौर पर नजर आती है। उनके खूबसूरत पोजेज की नकल करने की कोशिश वैसे तो आम लड़कियों से लेकर कई दीवाज ने की है, लेकिन खुशी कपूर से बेहतर उनकी तरह कोई पोज़ नहीं दे सकता। बोनी कपूर की लाडली खुशी कपूर ने भले ही अब तक फिल्मों से दूरी बनाए रखी हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। अगर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो यह साफ पता चलता है कि उनके बहुत से पोज काइली सिस्टर्स से इंस्पायर है। कई बार खुशी ने काइली के लुक को रिक्रिएट किया है और इसलिए अगर उन्हें इंडिया की काइली जेनर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। तो चलिए आज हम आपको खुशी कपूर के कुछ ऐसे पोज़ेज के बारे में बता रहे हैं, जिसमें वह बिल्कुल काइली जेनर की तरह नजर आ रही हैं-

हेयर पुल पोज़
काइली का यह सिग्नेजर पोज़ अब काफी कॉमन हो चुका है, लेकिन खुशी ने सबसे पहले इस पोज़ में अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट किया। खुशी अब तक काइली जेनर के इस पोज को कई बार रिक्रिएट कर चुकी हैं और हर बार वह बिल्कुल काइली जेनर की तरह ही नजर आती हैं।

हेड पोज़
लगता है जैसे यह ख़ुशी का पसंदीदा पोज़ है। जब भी वह अपने नए-नए मेकअप लुक या हेयरस्टाइल को सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट करती हैं तो अक्सर वह इसी पोज में नजर आती हैं। इस पोज में भी वह काइली जेनर को रिसेम्बल करते हुए नजर आती हैं।

बेस्ट फ्रेंड के साथ पोज़ देना
आमतौर पर जब भी हम अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ फोटो क्लिक करवाती हैं तो यह सुनिश्चित करती हैं कि दोनों का ड्रेसअप अलग हो ताकि वह दोनों एकदम डिफरेंट नजर आएं। लेकिन काइली जेनर ने सिर्फ अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ ही नहीं, बल्कि अपनी बहनों और बेटी के साथ भी एक जैसे दिखने और पोज़ देने का नया ट्रेंड सेट किया है और लगता है जैसे ख़ुशी को फॉलो करने की जल्दी थी। खुशी ने और शनाया कपूर ने एक ही सफ़ेद रंग की टी-शर्ट के साथ ब्लैक स्लिप ड्रेस पहनीं और टोटल डीवाज़ की तरह पोज़ किया।

गर्ल नेक्स्ट डोर लुक
दोनों डीवाज सिर्फ फैशन या मेकअप ही नहीं, बल्कि गर्ल नेक्स्ट डोर लुक में भी बिल्कुल एक जैसी नजर आती हैं। एक नया ग्लैम लुक दिखाने के लिए खुशी और काइली दोनों ने अपने हाथ की हथेली में अपना चेहरा रखकर पोज दिया। जिसमें वह दोनों नेचुरली बेहद ब्यूटीफुल नजर आ रही थीं।

सीढ़ियों पर पोज देना
जब पोज देने की बात आती है तो दोनों ही डिवा लोकेशन के साथ-साथ लाइटिंग पर भी पूरा ध्यान देती हैं। वैसे अगर एक आम जगह की बात हो जो दोनों को ही पसंद आती है तो वह है सीढ़ियां। यह उन्हें कैज़ुअल दिखने के दौरान उनके पूरे आउटफिट को बेहतरीन तरीके से दिखाता है। साथ ही तस्वीरों में उनके चंकी स्नीकर्स उनके लुक को और भी ज्यादा एन्हॉन्स करते हैं।
उनके लुक्स पर आपके क्या विचार हैं? आपके अनुसार बड़ा फैशन आइकन कौन है? आप अपनी राय हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications