Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कियारा आडवाणी और आलिया भट्ट ने ओवरसाइज्ड शर्ट के साथ डेनिम शॉर्ट को किया स्टाइल, किसका लुक था बेहतर
बॉलीवुड एक्ट्रेस सिर्फ अपनी फिल्मों या फोटोशूट के दौरान अपने स्टाइल से ही सबको इंप्रेस नहीं करतीं, बल्कि उनके केजुअल लुक्स भी काफी स्टाइलिश और इंस्पिरेशनल होते हैं। आज के समय में अधिकतर बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐसे आउटफिट्स कैरी करना अधिक पसंद करती हैं जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी हों। इसी क्रम में हाल ही में कियारा आडवाणी और आलिया भट्ट दोनों ओवरसाइज्ड शर्ट विद डेनिम शॉर्ट लुक में स्पॉट हुईं। उनका यह लुक बेहद ही स्टाइलिश लग रहा था। तो चलिए देखते हैं कैसा था कियारा आडवाणी और आलिया भट्ट का ओवरसाइज्ड शर्ट लुक-

ऐसा था आलिया का लुक
आलिया ने अपने इस लेटेस्ट लुक में व्हाइट ओवरसाइज्ड शर्ट के साथ ब्लू डेनिम शॉर्ट को स्टाइल किया। आलिया एड शूट के पैकअप के बाद इस केजुअल और स्टाइलिश अवतार में नजर आईं। ओवरसाइज्ड शर्ट को उन्होंने शॉर्ट के अंदर टक करने की जगह उसे बाहर ही रखा, जिसके कारण उनके शॉर्ट्स लगभग कवर हो रहे थे। इस ओवरसाइज्ड शर्ट के साथ आलिया ने स्नीकर्स कैरी करने की जगह हॉट पिंक स्लाइडर्स पहने, जो उन्हें एक केजुअल लुक दे रहे थे। इस व्हाइट शर्ट के उपर के दो बटन आलिया ने ओपन ही रखे थे और फेस पर उन्होंने ब्लैक एंड रेड कलर का मास्क लगाया था। आलिया का अधिकतर फेस मास्क से ही कवर था और उन्होंने केजुअल में नो मेकअप लुक रखा। वहीं हेयर्स को उन्होंने बांधकर एक बन बनाया। केजुअल डे के लिए आलिया का यह लुक यकीनन काफी अच्छा है।

कियारा आडवाणी का लुक
वहीं अगर कियारा के लुक की बात करें तो उन्होंने ओवरसाइज्ड शर्ट विद डेनिम शॉर्ट को एयरपोर्ट लुक के लिए चुना। सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी मालदीव ट्रिप से लौटी कियारा गुलाबी ओवरसाइज्ड शर्ट में एयरपोर्ट से बाहर निकलीं। कियारा ने पिंक कलर की ओवरसाइज्ड शर्ट के साथ व्हाइट डेनिम शॉर्ट्स को स्टाइल किया था। शर्ट को और भी ज्यादा स्टाइलिश लुक देने के लिए कियारा ने फ्रंट से टाई अप डिटेलिंग की। अपने लुक में स्पोर्टी टच एड के लिए मेटलिक पिंक स्नीकर्स टीमअप किए। इतना ही नहीं, कियारा ने फ्रिज़ टोट बैग भी कैरी किया। कियारा ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर ब्लैक मास्क लगाया हुआ था, वहीं इसके साथ उन्होंने पिंक गॉगल्स कैरी किए थे, जिसके कारण उनका अधिकतर फेस कवर हो गया था। वहीं हेयर्स में कियारा ने पोनीटेल लुक अपनाया।
आपको कियारा आडवाणी और आलिया भट्ट दोनों में से किसका ओवरसाइज्ड केजुअल लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
