Latest Updates
-
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन?
लैवेंडर आउटफिट में बेहद ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी बॉलीवुड की एक ऐसी अदाकारा हैं, जो ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि स्टाइल से भी अपने लाखों-करोड़ों फैन्स को इंस्पायर करती हैं। फिर भले ही बात उनके इंडियन वियर स्टाइल की बात हो या फिर वेस्टर्न वियर की। हाल ही में कियारा डे आउट के लिए बाहर निकलीं। आउटिंग के लिए कियारा ने पर्पल शिफॉन क्रॉप टॉप के साथ लैवेंडर प्लीटेड हाई वेस्ट फ्लेयर्ड पैंट को स्टाइल किया। इस लुक में कियारा का लुक बेहद ही सिंपल और एलीगेंट था। आप भी कियारा की तरह एक ब्यूटीफुल लुक केजुअल्स में कैरी कर सकती हैं। तो चलिए देखते हैं कैसा था कियारा का यह लुक-

कियारा ने इस लुक में पर्पल कलर का शिफॉन क्रॉप टॉप पहना। इस क्रॉप टॉप की स्लीव्स को पफ लुक दिया गया था, जबकि इसकी नेकलाइन स्क्वेयर थीं, जिसमें रफल्स लुक उसे और भी खास बना रहा था। कियारा के इस क्रॉप टॉप पर खूबसूरत मोटिफ प्रिंट थे। कियारा ने अपने इस क्रॉप टॉप के साथ लैवेंडर प्लीटेड हाई वेस्ट फ्लेयर्ड पैंट को टीमअप किया। अपने लुक को एसेसराइज करने के लिए कियारा ने गोल्डन स्ट्रैपी सैंडल और गोल्ड टोन्ड स्मॉल हूप्स का सहारा लिया। कियारा ने अपने इस लुक में नो मेकअप लुक रखा और उनकी स्माइल उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रही थी। वहीं हेयर्स में कियारा ने मिडिल पार्टिंग ओपन हेयर लुक रखा।
कियारा के इस लुक में उनका बैग बेहद ही स्टाइलिश लग रहा था और उन्हें एक डिफरेंट लुक दे रहा था। कियारा ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए Boohoo ब्रांड का टैन कलर PU Mini Knot हैंडल क्लच बैग को कैरी किया। उनके बैग की कीमत 16 यूरो हैं, जो भारतीय मुद्रा में करीबन 1435 रुपये है।
आपको कियारा का यह लेटेस्ट लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
