Latest Updates
-
कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 70% तक सस्ती हो सकती हैं दवाएं, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला -
Shardiya Navratri Day 4: नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
कौन हैं जतिन प्रताप सिंह? जिनकी 'बिग बॉस 20' में वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा से सोशल मीडिया पर मची खलबली -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
कौन थीं मधु कांबिकर? पर्दे पर निभाया था नाना पाटेकर की मां का रोल, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस -
विश्व थ्रोम्बोसिस दिवस 2026: जानें इतिहास, महत्व और ब्लड क्लॉट्स से बचने के आसान टिप्स -
Shardiya Navratri Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि मंत्र, भोग और आरती -
Navratri 2026 Day 3 Wishes: मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद...नवरात्रि के तीसरे दिन अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
जंतर-मंतर पर अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, जानें मुगल काल की यह ऐतिहासिक धरोहर कैसे बनी लोकतंत्र की आवाज -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम
ब्लैक आउटफिट में बेहद गार्जियस दिखती हैं कियारा आडवाणी, यकीन ना हो तो देखें तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने बेहद कम समय में अपनी एक पहचान बनाई है। एम एस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी, गुड न्यूज, कबीर, लक्ष्मी जैसी फिल्मां में नजर आ चुकी कियारा सिर्फ अपनी एक्टिंग के कारण ही नहीं, बल्कि अपने स्टाइल की वजह से भी फैन्स के बीच काफी पॉपुलर है। वैसे तो कियारा के वार्डरोब में आपको कई कलर्स के बेहतरीन आउटफिट मिल जाएंगे, लेकिन ब्लैक कलर उन्हें काफी पसंद है। कियारा इंडियन वियर से लेकर वेस्टर्न वियर में ब्लैक कलर को कई बार कैरी कर चुकी हैं। ऐसे में अगर आप भी ब्लैक कलर को अपने वार्डरोब का हिस्सा बनाना चाहती हैं तो कियारा ने लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं-

ब्लैक पैंट सूट लुक
इस लुक में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा का लेडी बॉस अवतार नजर आ रहा है। कियारा ने व्हाइट कलर की शर्ट के साथ ब्लैक कलर का पैंट सूट पहना है। जिसके साथ उन्होंने ब्लैक टाई और ब्लैक बूट्स पहने हैं। वहीं एसेसरीज में कियारा ने बिग स्टड को टीमअप किया है। मेकअप में कियारा ने पिंक लिप्स रखे हैं और पोनीटेल हेयरस्टाइल से अपने लुक को कंप्लीट किया है।

ब्लैक वनपीस ड्रेस लुक
कियारा का यह लुक काफी सॉफ्ट है, जिसमें वह बेहद गार्जियस लग रही हैं। इस लुक में कियारा ने डिजाइनर रितु कुमार द्वारा डिजाइन की गई हॉल्टर नेक स्लीवलेस फ्लोरल ड्रेस को पहना है। इस ब्लैक आउटफिट में मल्टीकलर प्रिंट इसे और भी खास बना रहा है। इस आउटफिट के साथ कियारा ने ब्लैक बूट्स को टीमअप किया है।

ब्लैक एंड व्हाइट स्लीवलेस ड्रेस
कियारा का यह केजुअल्स के लिए एकदम परफेक्ट है। इस लुक में कियारा ने ब्लैक एंड व्हाइट स्लीवलेस पोल्का डॉट ड्रेस को कैरी किया है। इस आउटफिट के साथ कियारा ने एक बेल्ट बैग को भी टीमअप किया है। इस स्ट्रैपी ड्रेस के साथ कियारा ने पिंक लिप्स लुक रखा है, जो बेहद ही रिफ्रेशिंग लग रहा है।

ब्लैक लहंगा लुक
अगर आप इंडियन वियर में या किसी पार्टी व फंक्शन के लिए ब्लैक कलर को कैरी करना चाहती हैं तो आपको कियारा का यह लुक जरूर पसंद आएगा। इस लुक में कियारा ने डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया हुआ ब्लैक कलर लहंगा पहना है। इस लहंगे के साथ पिंक, येलो कलर को बेहद ही खूबसूरती के साथ शामिल किया है। इस लहंगे के साथ कियारा ने ऑफ व्हाइट कलर की चुनरी को टीमअप किया है। अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए कियारा ने लॉन्ग स्टेटमेंट ईयररिंग्स को कैरी किया है।

ब्लैक गाउन लुक
डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए इस ब्लैक कलर के लहंगे में कियारा बेहद ही स्टनिंग लग रही हैं। इस फुल स्लीव्स गाउन को सीक्वेंस डिटेलिंग दी गई है, जो इसे पार्टी रेडी बना रहा है। वहीं इस गाउन में प्लंजिंग नेकलाइन स्टाइल रखा गया है। कियारा ने इस ब्लैक गाउन के साथ ओपन हेयर्स और रेड लिप्स लुक कैरी किया है, जिसमें वह बेहद ही गार्जियस लग रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
