Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वीकेंड पर आप भी कियारा की तरह कैरी कर सकती हैं ऑल व्हाइट लुक
गुड न्यूज और कबीर सिंह जैसी कई बेहतरीन मूवी में नजर आ चुकी कियारा आडवाणी का स्टाइलिंग सेंस भी जबरदस्त है। हाल ही में कियारा ने व्हाइट मोनोक्रोमेटिक लुक अपनाया। उन्होंने व्हाइट सेपरेट्स को अपने लुक को हिस्सा बनाया। हालांकि अपने लुक में कलर ब्लॉकिंग के लिए कियारा ने अपने फुटवियर और एसेसरीज को एक ट्विस्ट के साथ पहना। उनका यह लेटेस्ट लुक फैशन के नए गोल्स सेट कर रहा था। तो चलिए देखते हैं कैसा था कियारा का यह खूबसूरत लुक-

इस लुक में कियारा ने ऑल व्हाइट आउटफिट को स्टाइल किया। उन्होंने व्हाइट कलर के स्लीवलेस क्रॉप टॉप को पहना, जिसमें ज़िपर और लाइनिंग लुक उसे और भी खास बना रहा था। कियारा ने अपने इस स्टाइलिश क्रॉप टॉप को मैचिंग व्हाइट हाई-वेस्ट पैंट के साथ टीमअप किया। कियारा का यह आउटफिट H&M लेबल से आया था। कियारा के इस आउटफिट को डे टाइम आउटिंग या वीकेंड पर बेहद आसानी से पहना जा सकता है। कियारा ने अपने इस व्हाइट आउटफिट के साथ स्टीव मैडेन ब्रांड की ऑरेंज सैंडल्स पहनी थीं, जिसे स्ट्रैपी लुक दिया गया था। अपने सैडल्स के कारण वह अपने आउटफिट में कलर-ब्लॉंकिंग कर रही थीं।
वहीं एसेसरीज में कियारा ने मंशा मित्तल द्वारा डिजाइन की गई गोल्ड टोन्ड कंटेम्परेरी ज्वैलरी को टीमअप किया। इसके साथ कियारा ने चिक हूप्स और बैंगल्स भी पहने। मेकअप में कियारा ने लाइट आईशैडो और म्यूटेड पिंक लिप शेड को अप्लाई किया। कियारा का मेकअप भी डे टाइम के लिए एकदम परफेक्ट है। हेयर्स को कियारा ने मिडिल पार्टिंग लाइट कर्ल्स लुक दिया।
आपको कियारा का यह लेटेस्ट लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
