Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अपने स्टाइल को करना है अपडेट तो कियारा की तरह पहनें रेड प़ैंटसूट
कुछ समय पहले तक पैंट सूट सिर्फ लड़कों के वार्डरोब में हुआ करता था, लेकिन अब लड़कियां भी इसे कैरी करने लगी हैं। कई बेहतरीन बॉलीवुड एक्ट्रेस पैंट सूट में अपने लुक को फ्लॉन्ट कर चुकी हैं। फिर चाहें बात करीना कपूर की हो या सारा अली खान की, शिल्पा शेट्टी की हो या सोनम कपूर की, वह अक्सर पैंट सूट लुक में अपने बॉस वाइब्स को फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। वैसे पैंट सूट को केवल ऑफिस या फॉर्मल फंक्शन में ही कैरी नहीं किया जा सकता। अगर आप चाहें तो पार्टी में भी पैंट सूट पहनकर अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं और यह कियारा आडवाणी के लेटेस्ट लुक से पता चलता है। हाल ही में कियारा ने रेड कलर के पैंट सूट को स्टाइल किया, जो नाइट पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। तो चलिए देखते हैं कियारा का लेटेस्ट लुक-

इस लुक में कियारा आडवाणी ने प्रबल गुरुंग द्वारा स्टाइल किया गया रेड पैंट सूट पहना है। परफेक्ट फिटेड स्ट्रेट-कट पैंट के साथ कियारा ने मैचिंग ब्लेज़र जैकेट को स्टाइल किया। इस डीप वी नेकलाइन ब्लेज़र के साथ कियारा ने कमर पर मैचिंग बो स्टाइल बेल्ट को कैरी किया। द गुड न्यूज़ की एक्ट्रेस ने इस पैंट सूट के साथ शर्ट को कैरी नहीं किया, जिससे उनका लुक और भी ज्यादा स्टनिंग नजर आ रहा था। कियारा ने इसके साथ ब्लैक पम्पस हील्स को स्टाइल किया।
वहीं एसेसरीज में कियारा ने रेड हूप्स ईयररिंग्स और रिंग्स को कैरी किया। मेकअप को भी कियारा ने थोड़ा बोल्ड ही रखा, जिससे उनके लुक में चार-चांद लग गए। फाउंडेशन और कंसीलर से बेस बनाने के बाद कियारा ने अपने टी-जोन को हाईलाइट किया। वहीं आईज को उन्होंने कॉपर टोन दिया और लिप्स को लाइट मैट रेड लिप्स लुक दिया। हेयर्स को कियारा ने मिडिल पार्टिंग स्ट्रेट लुक दिया।
आपको कियारा का यह रेड पैंट सूट लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
