Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
येलो बॉडीकॉन ड्रेस में समर फैशन गोल सेट कर रही हैं कियारा
कियारा आडवाणी की गिनती आज की टॉप एक्ट्रेस में होती है। वह सिर्फ अपनी एक्टिंग से नहीं, बल्कि स्टाइल से भी अपने फैन्स को हमेशा चकित करती हैं। फिर चाहे वह उनका एथलेटिक जिम लुक हो, एयरपोर्ट लुक, रेड कार्पेट लुक, वह जब भी बाहर निकलती हैं तो हर किसी की निगाहें सिर्फ और सिर्फ उन्हीं पर टिकी होती हैं। हाल ही में कियारा ने एक बार फिर अपने लुक से सबको इंप्रेस किया।

सैलून अपॉइटमेंट पर जाते हुए कियारा ने एक सिंपल मस्टर्ड येलो कलर की बॉडीकॉन मिडी ड्रेस को अपने लुक का हिस्सा बनाया। उनकी बॉडी हगिंग मिडी ड्रेस में उनके फिगर के कर्व्स दिख रहे थे। गुड न्यूज एक्ट्रेस समर्स येलो ड्रेस पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने सिंपल गोल्ड स्ट्रैपी स्लिपर्स को स्टाइल किया। वहीं एसेसरीज में उन्होंने ब्लैक कलर के स्लिंग बैग और गोल्ड स्टड को पेयर किया। उनका यह मिनिमल लुक बेहद ही ब्यूटीफुल नजर आ रहा था। कियारा ने अपने आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए एक काले रंग के सिपर को भी कैरी किया था। इस लुक में वह समर्स में हाइड्रेशन के महत्व के बारे में भी बता रही थीं। आप भी जब भी समर्स में बाहर निकलें तो अपने साथ पानी की बोतल कैरी करना ना भूलें।

वहीं मेकअप फ्रंट में दिवा ने अपने सिंपल लुक से सबको इंप्रेस किया। उन्होंने ब्लश पिंक चीक्स, न्यूट्रल आईशैडो, फिल्ड ब्रो, पीच लिप्स और मस्कारा के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।
सैलून से बाहर निकलते ही कियारा के बाल बहुत खूबसूरत लग रहे थे। उन्होंने बालों को एलीगेंट ग्लॉसी वेव्स लुक में स्टाइल किया था।
हमें कियारा का यह सिंपल और एलीगेंट लुक बेहद ही पसंद आया। आपको कियारा का यह बॉडीकॉन ड्रेस लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
