Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
लैक्मे फैशन वीक में मनीष मल्होत्रा के लिए शोस्टॉपर बनेंगी कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी, जो अपने बेहतरीन एक्टिंग स्किल्स और अद्भुत फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं, लैक्मे फैशन वीक में शोस्टॉपर के रूप में मनीष के लिए रैंप वॉक करेंगी। एयरपोर्ट, जिम, कैजुअल आउटिंग से लेकर रैंप तक, कियारा आडवाणी का फैशन और स्टाइल हमेशा की दर्शकों द्वारा पसंद किया जाता है। वह जब भी बाहर निकलती हैं तो हमेशा ही अपने स्टाइल से सबको इंप्रेस करती हैं।

वैसे कियारा आडवाणी और मनीष मल्होत्रा के इस कोलेबोरेशन की बात की जाए तो यह पहली बार नहीं है, जब वह डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप पर उतरेंगी। वास्तव में, कियारा ने कई मौकों पर मनीष मल्होत्रा के साथ कोलेबोरेट किया है, जिसमें कार्तिक आर्यन के साथ शोस्टॉपर के रूप में रैंप वॉक भी शामिल है। पिछली बार, जब उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ रैंप पर वॉक किया था, तो उस समय कियारा आडवाणी ने एक आउटफिट पहना हुआ था, जिसका आइवरी कलर बेहद ही ब्यूटीफुल लग रहा था। उनके पहनावे में बैलून स्लीव्स और सिगरेट पैंट्स थे जो उन्होंने अपने लंबे कुर्ते के साथ पेयर उस समय अपने लुक को कंप्लीट करने और उसे कॉम्पलीमेंट करने के लिए कियारा ने गोल्डन सैंडल पहने थे।

खैर, हम सभी यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि वह इस बार क्या पहनेंगी, जब वह रैंप पर वॉक करेंगी। वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात की जाए तो इस समय कियारा मुंबई में भूल भुलैया 2 की शूटिंग कर रही है। इसके अलावा, वह धर्मा प्रोडक्शंस की जुग जुग जियो में भी नजर आएंगी।
तो, क्या आप कियारा को रैंप पर एक बार फिर से उनके सिज़लिंग अवतार में वॉक करते हुए देखना चाहते हैं, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
