Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
किम कार्दशियन ने लेदर को पहना कुछ इस तरह, कि देखने वाला बस देखता ही रह जाए
जब मौसम बदलता है तो हमारा स्टाइल भी बदलता है। इतना ही नहीं, हर साल भी अलग-अलग सीजन में स्टाइल अपग्रेड की जरूरत होती है। वैसे अगर इस साल मौजूदा सीजन की बात की जाए तो इसमें लेदर काफी ट्रेन्ड में है। आम महिलाओं से लेकर बॉलीवुड व हॉलीवुड सेलेब्स लेदर आउटफिट में अपना स्टाइल फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ चुकी हैं। जहां, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट जैसे सेलेब्स ने ब्राउन और ब्लू लेदर पैंट पहनकर पहले ही कुछ फैशन गोल्स सेट कर चुकी हैं। वहीं, हाल ही में हॉलीवुड सेलेब्स किम कार्दशियन का बॉडी-हगिंग ड्रेस फैशन गोल्स को नेक्सट लेवल पर ले जा रहा है। अगर आप लेदर को बोरिंग समझते हैं तो यकीन मानिए कि किम का यह लुक आपको भी लेदर से प्यार हो जाएगा।

बता दे कि हाल ही में किम डब्ल्यूएसजे इनोवेटर अवार्ड्स में नजर आई, जो म्यूजियम ऑफ मॉडर्न आर्ट में हुआ था। किम ने चॉकलेट ब्राउन कलर के Fendi x SKIMS का अल्ट्रा-टाइट ड्रेस पहना था, जिसने उनकी बॉडी कर्व्स हाइलाइट हो रहे थे।

बता दें कि किम द्वारा पहनी गई चॉकलेट ब्राउन स्लीवलेस ड्रेस में बॉडिस हल्का सा नॉटेड डिटेल्ड थी। इतना ही नहीं, इस क्लोज-नेक आउटफिट में पीछे की तरफ एक ब्लैक ज़िप डिटेल भी थी और बैक साइड पर हेम पर हल्का स्लिट लुक दिया गया था। अपने आउटफिट को किम ने दो मैचिंग हैंड ग्लव्स से कंप्लीट किया था। इस ब्राउन ड्रेस के साथ उन्होंने एनिमल प्रिंट फुटवियर को पेयर किया था, जो उनकी इस ड्रेस के साथ बेहद अच्छे लग रहे थे।
वहीं अगर बात एक्सेसरीज की हो तो उन्होंने ब्रेसलेट, अंगूठी, और स्मॉल इयररिंग्स एक्सेसरीज़ के साथ मिनिमल लुक कैरी किया था। हेयरस्टाइल में किम ने एक हाई स्लीक पोनीटेल बनाया था।
आपको किम कार्दशियन का यह लेदर बॉडी-हंगिंग ड्रेस लुक कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में अवश्य बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
