Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वेस्टर्न वियर में चाहिए एक यूनिक लुक तो देखें कीर्ति और जेनेलिया का यह स्टाइल
कीर्ति कुल्हारी और जेनेलिया देशमुख ने हाल ही में एक सिंपल आउटफिट को बेहद ही दिलचस्प तरीके से कैरी किया और नए फैशन गोल्स सेट किए। दोनों डीवा ने कंफर्टेबल कपड़ों को एक स्टाइलिश तरीके से कैरी किया, जिससे उनका लुक बेहद ही डिफरेंट नजर आ रहा था। कीर्ति और जेनेलिया को हू व्हॉर वॉट व्हेन ने स्टाइल किया और उनके यह आउटफिट केजुअल आउटिंग से लेकर पार्टी के लिए भी एकदम परफेक्ट हैं। तो चलिए देखते हैं कैसा था इन दोनों एक्ट्रेसेस का लुक-

कुर्ता सेट में कीर्ति कुल्हारी
द गर्ल फॉर द ट्रेन प्रमोशन के दौरान, कीर्ति कुल्हारी अपने कुर्ते सेट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनका यह आउटफिट लेबल एलामेलु से आया था। कीर्ति ने एक कॉलर वाला कुर्ता पहना था, जो आधी बाजू का था और उसमें ग्रे कलर पैटर्न था और कीर्ति ने इस कुर्ते को मैचिंग ट्राउज़र्स के साथ पेयर किया था। कीर्ति ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ब्लैक कलर बूटस को स्टाइल किया, जो कि लेबल, पायो से थे। वहीं उन्होंने एसेसरीज में ज़ारा ब्रांड को मिनी ईयरकफ को कैरी किया। मेकअप को डार्क-पिंक लिप शेड, लाइट-पिंक आई शैडो और कॉन्टूरेड चीकबोन्स द्वारा हाइलाइट किया गया था। कीर्ति ने मिडिल पार्टिंग बन ने अपने स्टाइलिश लुक को पूरा किया।

डेनिम ड्रेस में जेनेलिया देशमुख
एक इंटरव्यू के लिए, जेनेलिया देशमुख ने एक डेनिम ड्रेस पहनी थी जो फुल स्लीव्स और बेल्ट थी। इस स्काई ब्लू स्ट्रक्चर्ड ड्रेस में जेनेलिया बेहद ब्यूटीफुल नजर आ रही थीं। उनकी ड्रेस में जेब और बटन थे। जेनेलिया ने अपने आउटफिट के साथ मजेंटा-पिंक सैंडल को पेयर किया, जो उनके लुक में कलर एड कर रहा था। वहीं एसेसरीज में जेनेलिया ने आयना सिल्वर ज्वैलरी ब्रांड के स्मॉल हूप्स को अपने स्टाइल का हिस्सा बनया। मेकअप को लाइट पिंक लिप शेड, कंटूरेड चीकबोन्स और न्यूड-टोन्ड आई शैडो द्वारा हाईलाइट किया गया था। वहीं हेयर्स को जेनेलिया ने मिडिल पार्टिंग

लाइट कर्ल्स लुक दिया।
आपको इनमें से किस एक्ट्रेस का लुक सबसे ज्यादा अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
