Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बोल्ड कलर वेस्टर्न वियर में कीर्ति कुल्हारी सेट कर रही हैं न्यू फैशन गोल्स
अपनी बेहतरीन अदाकारी से सबको इंप्रेस करने के बाद कीर्ति कुल्हारी इन दिनों अपने स्टाइल से सबको चकित कर रही हैं। फिर चाहे बात उनके नियॉन साड़ी लुक की बात हो या फिर बोल्ड कलर वेस्टर्न वियर की, वह हर लुक में बेहद कमाल की लगती हैं। द क्रिमिनल जस्टिस 2 की एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी द गर्ल ऑन द ट्रेन में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका अदा कर रही हैं और इस फिल्म की प्रमोशन के दौरान वह अपने स्माइल को भी बखूबी फ्लॉन्ट कर रही हैं। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब कीर्ति ने बोल्ड कलर को अपने लुक के हिस्सा बनाया। ताकि चलिए देखते हैं कैसा था कीर्ति का यह लेटेस्ट लुक-

इस लुक में कीर्ति ने बेरी पिंक कलर के स्लीवलेस हाईनेक टॉप को कैरी किया। उन्होंने इसे पर्पलिश ब्लू पैंट के साथ टीमअप किया। कीर्ति का यह आउटफिट ज़ारा से आया था और उन्हें हू वॉर व्हाट व्हेन द्वारा स्टाइल किया गया था। यह देखने में भले ही एक सिंपल आउटफिट लगे, लेकिन कीर्ति से इसे बेहद ही कॉन्फिडेंट तरीके से और ग्रेसफुल तरीके से कैरी किया अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए कीर्ति ने लेमन प्वाइंटेड पम्पस को स्टाइल किया। जो उनके कलरब्लॉक लुक को और भी खास बनाया। एसेसरीज में कीर्ति ने आरुषि द्वारा ओसवाग इंडिया की रिंग और ईयररिंग्स को कैरी किया।
वहीं मेकअप फ्रंट में कीर्ति ने ग्लॉसी पिंक लिप शेड, डार्क कोहल और लाइनर को स्टाइल किया। वहीं उनके मिडिल पार्टिंग शॉर्ट ओपन हेयर लुक बेहद अच्छे लग रहे हैं।
आपको कीर्ति का यह लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
