Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
डे आउटिंग के लिए एकदम परफेक्ट है कीर्ति का यह डेनिम लुक
लड़कियां हमेशा ही अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं। वह कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जो ना सिर्फ बेहद कंफर्टेबल हो, बल्कि उतना ही स्टाइलिश भी हो। इतना ही नहीं, वह उसे केजुअल्स में घर के अंदर से लेकर आउटिंग में कैरी कर सकें। अगर आप भी किसी ऐसे ही आउटफिट की तलाश में हैं तो आपको एक बार गर्ल ऑन द ट्रेन एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी के इस डेनिम लुक को देखना चाहिए। इसमें कीर्ति ने ब्लू डेनिम आउटफिट को अपने लुक का हिस्सा बनाया है, जिसमें वह बेहद ही स्टनिंग लग रही हैं। तो चलिए देखते हैं कैसा था कीर्ति का लुक-

इस लुक में कीर्ति ने डेनिम कॉलर्ड शर्ट-स्टाइल टॉप को कैरी किया था। उन्होंने इसे एक मैचिंग बेल्ट और डेनिम ब्लू फ्लेयर्ड हेम पैंट के साथ स्टाइल किया था। कीर्ति के इस लुक को हू वॉर व्हाट व्हेन द्वारा स्टाइल किया गया था। कीर्ति के इस आउटफिट को दीपिका नागपाल द्वारा डिजाइन किया गया था। गर्ल ऑन द ट्रेन एक्ट्रेस कीर्ति ने अपने लुक को स्पोर्टी टच देने के लिए ब्लू डेनिम आउटफिट के साथ प्रिमार्क के आइवरी और ब्लू कलर के डेनिम स्पोर्ट्स शूज को स्टाइल किया। डे टाइम में आउटिंग के लिए कीर्ति के इस लुक को रिक्रिएट किया जा सकता है।
अपने लुक को कीर्ति ने रिंग और ब्रेसलेट के साथ एसेसराइज किया। वहीं मेकअप फ्रंट में, कीर्ति ने लाइट पिंक लिप शेड और सटल कोहल आईज लुक रखा। साइड-पार्टेड सॉफ्ट-कर्ल हेयर्स उनके लुक को और भी खास बना रहे थे।
आपको कीर्ति कुल्हारी का यह डेनिम लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications