Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
फंक्शन में पहनना है कुछ खास तो देखें कीर्ति कुल्हारी का यह मल्टीकलर साड़ी लुक
कीर्ति कुल्हारी इन दिनों वेब सीरिज क्रिमिनल जस्टिस सीजन 2 में नजर आ रही हैं और कीर्ति उसके प्रमोशन में भी जुटी हैं। हालांकि प्रमोशन के लिए कीर्ति अक्सर इंडियन वियर खासतौर पर साड़ी को प्राथमिकता देती हैं। हाल ही में वेब सीरिज की रिलीज़ के बाद के एक इंटरव्यू के लिए कीर्ति ने मल्टी नियॉन शेड की साड़ी में अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट किया, जिसमें उनका लुक बेहद ही ब्यूटीफुल और रिफ्रेशिंग लग रहा था। आप इसे प्रोफेशनल वियर से लेकर पार्टी वियर में बेहद आसानी से कैरी कर सकती हैं। तो चलिए देखते हैं कि कैसा था कीर्ति का यह लेटेस्ट लुक-

इस लुक में कीर्ति ने इंजिरी लेबल ब्रांड से मल्टी नियॉन शेड की साड़ी को कैरी किया। जिसमें लाइट येलो और पीच रेड कलर के अलावा डायमंड शेप्ड रेड पैटर्न और व्हाइट डॉट प्रिंटे्स को शामिल किया गया था। इस साड़ी का पल्लू नियॉन लाइट ब्लू कलर का था, जिस पर छोटे गोल्डन डॉट्स प्रिंट थे। वहीं लोअर पार्ट को पीच शेड से डाई किया गया। साड़ी के पल्लू पर भी डायमंड शेप्ड रेड पैटर्न को शामिल किया गया था। कीर्ति ने इस कलरफुल साड़ी को बेहद ही खूबसूरत तरीके से ड्रेप किया। उन्होंने साड़ी को नीवी स्टाइल में कैरी किया, जिसमें पल्लू को फ्लोर टच लुक दिया गया था। कीर्ति ने इस साड़ी को हाफ स्लीव्ड प्लेन नियॉन येलो ब्लाउज के साथ स्टाइल किया। कीर्ति ने इस साड़ी के साथ Oceedee India ब्रांड के पॉइंटेड ब्राउन हील्स को टीमअप किया। कीर्ति के इस लुक को हू वॉट व्हाट व्हेन द्वारा स्टाइल किया गया।
वहीं अगर बात एसेसरीज की हो तो कीर्ति ने इस मल्टीकलर नियॉन साड़ी के साथ हैवी गोल्ड टोन्ड ईयररिंग्स को स्टाइल किया, जिसमें मल्टी पेस्टल शेड पर्ल की डिटेलिंग की गई थी। इसके अलावा कीर्ति ने गोल्ड टोन्ड ब्रेसलेट और रिंग्स को कैरी किया था।
वहीं मेकअप में कीर्ति ने फाउंडेशन व कंसीलर से बेस बनाने के बाद अपने टी जोन को हाईलाइट किया। आई मेकअप में उन्होंने लाइट पिंक और नियॉन ग्रीन आईशैडो को अप्लाई किया, जो उनकी आंखों को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा था। इसके साथ कीर्ति ने सॉफ्ट ब्लश और मैट रेड लिप शेड लुक रखा। वहीं हेयर्स में कीर्ति ने साइड पार्टिंग स्लीक ओपन लुक रखा।
आपको कीर्ति का यह लेटेस्ट मल्टीकलर साड़ी लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications