Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
स्प्रिंग में वाइब्रेंट लुक कैरी करने के लिए कृति और जान्हवी की तरह पहनें नियॉन ड्रेस
स्प्रिंग सीजन आते ही हम सभी अपने फैशन वार्डरोब में ब्राइट कलर्स को एड करना शुरू कर देते हैं। ब्राइट कलर्स आपके लुक को एकदम से एन्हॉन्स करते हैं। वैसे अगर बात ब्राइट कलर्स की हो तो उसमें नियॉन कलर जरूर स्प्रिंग में पहना जाता है। भले ही वह आपका आउटफिट हो, टॉप हो या फिर श्रग, इस सुहाने मौसम में अपने फैशन गेम को स्पाइस अप करने के लिए आप नियॉन कलर को अपने स्टाइल का हिस्सा बना सकती है। वैसे सिर्फ आम लड़कियां ही नहीं, बॉलीवुड दीवाज़ भी नियॉन कलर पहनना काफी पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस बार स्प्रिंग सीजन के लिए एक परफेक्ट नियॉन ड्रेस की तलाश में हैं तो ऐसे में आप बॉलीवुड अदाकारा कृति सेनन और जान्हवी कपूर के लुक्स से आईडिया ले सकती हैं। हाल ही में, दोनों एक्ट्रेस अलग-अलग मौके पर ब्यूटीफुल नियॉन ड्रेस में नजर आईं और उन्होंने न्यू फैशन गोल्स भी सेट किए। जहां कृति ने एक क्लासी मिडी को कैरी किया, वहीं जान्हवी ने नियॉन कलर में पार्टी लुक को फ्लॉन्ट किया। तो, आइए हम उन दोनों डीवा के आउटफिट पर एक नज़र डालते हैं-

एक नियॉन मिडी ड्रेस में कृति सेनन
इस लुक में कृति ने स्लीवलेस वन-शोल्डर नियॉन ग्रीन मिडी ड्रेस में खुद को स्टाइल किया था था और इसमें वह सुपर स्टनिंग लग रही थीं। यह एक बॉडीकॉन ड्रेस थी, जिसमें फ्रंट और बैक में शॉर्प प्लीट्स लुक इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा था। हाउसफुल 4 एक्ट्रेस ने अपने इस स्टनिंग आउटफिट के साथ ब्लैक और व्हाइट स्ट्राइप्स लुक की हाई हील्स को पेयर किया, जिसने उनके लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाया। आदिपुरुष एक्ट्रेस ने गोल्ड-टोन्ड हुप्स और अंगूठियों के साथ अपने लुक को एसेसराइज किया और अपने नेल्स पर व्हाइट नेलपेंट अप्लाई किया। कृति ने अपने हेयर्स को साइड-पार्टेड लेयर्ड ओपन लुक दिया। वहीं, मेकअप में कृति ने फिल्ड आईब्रो, कोहल आईज, कर्ल लैशेज, हाइलाइटेड चीकबोन्स और कोरल पिंक लिप शेड से अपने लुक को कंप्लीट किया।

एक नियॉन मिनी ड्रेस में जान्हवी कपूर
रूही के प्रोमोशन के दौरान, जान्हवी कपूर ने लगभग 2.74 लाख रुपये की स्ट्रैपलेस नियॉन सिल्क ड्रेस में खुद को स्टाइल किया। यह कमर के नीचे ओवरलैप डिटेलिंग के साथ एक मिनी ड्रेस थी। उनकी पोशाक में एक फ्लोर लेंथ वाला लंबा पैनल भी था, जिसने उनके लुक को और भी ज्यादा ड्रामेटिक लुक दिया। जान्हवी के इस लुक को तान्या घावरी द्वारा स्टाइल किया गया। रूही एक्ट्रेस ने इस नियॉन कलर के खूबसूरत आउटफिट के साथ क्रिस्चियन लुबोटिन ब्रांड के शिमरिंग पम्पस को पेयर किया। जान्हवी ने अपने लुक को मिनिमल ज्वैलरी के साथ एसेसराइज किया और नो मेकअप लुक के साथ लाइट आईशैडो, सॉफ्ट टिंट ब्लश और पेल पिंक लिपस्टिक से अपने लुक को कंप्लीट किया। जान्हवी ने अपने हेयर्स को मिडिल पार्टिंग ओपन लुक दिया। जान्हवी का यह लुक बेहद रिफ्रेशिंग था।
तो, कृति सेनन और जान्हवी कपूर दोनों में से किसका नियॉन ड्रेस लुक आपको सबसे ज्यादा अच्छा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
