Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
मस्टर्ड येलो ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रही हैं कृति सेनन, देखें तस्वीरें
पिछले कुछ समय में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ी है। उनकी जबरदस्त एक्टिंग और स्टाइलिंग सेंस के कारण बहुत सी लड़कियां उन्हें पसंद करती है। कृति सेनन के स्टाइल की खास बात यह है कि वह हर कलर व स्टाइल को अपने लुक का हिस्सा बनाती हैं। फिर चाहे बात इंडियन वियर की हो या फिर वेस्टर्न वियर। हाल ही में कृति अपने फ्रेंड व डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से मिलने पहुंची थी और उस समय वाणी कपूर, जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा ने भी साथ में शाम बिताई। इस अवसर पर कृति ने मस्टर्ड येलो ड्रेस पहनी थी, जिसमें उनका लुक बेहद एलीगेंट व गार्जियस लग रहा था। अगर आप भी कृति की तरह आउटिंग के समय एक गार्जियस और ब्यूटीफुल लुक कैरी करना चाहती हैं तो उनके इस लेटेस्ट लुक से आईडिया ले सकती हैं-

कृति ने अपने लुक को सटल और स्टाइलिश रखा। कृति ने मस्टर्ड येलो कलर की ड्रेस पहनी थी। इस साटन ड्रेस की प्लंजिंग नेकलाइन इसे और भी ब्यूटीफुल बना रही थी। इस आउटफिट की स्लीव्स को ओवरसाइज्ड फुल स्लीव्स लुक दिया गया। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए कृति ने नेकपीस की लेयरिंग की थी। वहीं इसके साथ कृति ने येलो स्मॉल ब्लॉक हील्स और ब्लैक एंड गोल्ड स्लिंग बैग को कैरी किया।
वहीं अगर मेकअप की बात हो तो कृति ने इससे बेहद सटल रखा। मिनिमम फाउंडेशन के साथ कृति ने न्यूट्रल टोन्ड ग्लॉसी लिप्स और लाइट पिंक ब्लश अप्लाई किया। वहीं आई मेकअप को कृति ने सिंपल रखा। हेयर्स को कृति ने मिडिल पार्टिंग ओपन हेयर लुक रखा।कृति का यह लुक हाउसपार्टी से लेकर डे टाइम आउटिंग व ऑफिस लुक के लिए एकदम परफेक्ट है। अगर आप विंटर में आउटिंग के लिए जा रही हैं तो इस येलो ड्रेस के साथ लॉन्ग कोट या विंटर केप पहनना ना भूलें।
आपको कृति का यह लेटेस्ट लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
