Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
कृति सेनन की तरह समर में पहने स्लीवलेस ड्रेस और दिखें स्टाइलिश
मौसम या मौका चाहे कोई भी हो, बॉलीवुड डीवाज़ अपने फैशन गेम के साथ प्ले करने से कभी नहीं चूकती हैं। वह हमेशा यह सुनिश्यित करती हैं कि वह अपने आउटफिट और स्टाइल के जरिए नए फैशन ट्रेंड सेट करें। चूंकि, गर्मी का मौसम चल रहा है और हाल ही में, एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने कंफर्ट कपड़ों के जरिए कुछ नए फैशन गोल्स सेट किए। उनके दो आउटफिट जिनमें एक ब्लैक डॉटेड ड्रेस थी और दूसरी एक तीन कलर में पैटर्न आउटफिट, में वह बेहद ही स्टनिंग नजर आ रही थीं। तो, आइए हम उनके दोनों आउटफिट पर एक नज़र डालें और इसे अपकमिंग सीजन के फैशन गोल्स के लिए डिकोड करें-

ब्लैक डॉटेड ड्रेस में कृति सेनन
इस लुक में कृति सेनन ने एक स्लीवलेस प्लेन-नेकलाइन ब्लैक ड्रेस में बीच-वियर फैशन ट्रेंड सेट किया, जो लेबल मैती शहानी से आया था। उनकी बॉडीकॉन ड्रेस को व्हाइट डॉटेड प्रिंट्स और शॉर्प प्लीट्स से उभारा गया, वहीं फ्रंट में दो थाई हाई स्लिट लुक ने उनके स्टाइल में और भी ज्यादा निखार ला दिया। कृति के इस लुक को सुकृति ग्रोवर द्वारा स्टाइल किया गया। बच्चन पांडे अभिनेत्री ने अपने साइड-पार्टेड हाइलाइटेड वेट हेयर लुक से अपने स्टाइल को और भी खास बनाया। वहीं मेकअप में फिल्ड ब्रो, कोल्ड आईस, कर्लेड लैशेस, हाइलाइटेड चीकबोन्स और पिंक लिप शेड से अपने लुक को कंप्लीट किया।

ट्राई-टोन्ड पैटर्न वाली ड्रेस में कृति सेनन
इस लुक में कृति ने एक स्लीवलेस प्लजिंग-नेकलाइन बोल्ड ड्रेस पहनी थी, जो प्रीति जैन के लेबल निर्मोहा से आई थी। यह एक रैप ड्रेस थी, जिसमें पीच, ग्रीन और ब्लैक ब्लॉक पैटर्न था, वहीं थाई हाई फ्रंट स्लिट लुक उन्हें और भी स्टाइलिश बना रहा था। कृति के इस लुक को सुकृति ग्रोवर द्वारा स्टाइल किया गया। हाउसफुल 4 अभिनेत्री ने अपने इस आउटफिट को मल्टीपल गोल्ड टोन रिंग्स के साथ एसेसराइज किया। वहीं हेयर्स को उन्होंने ओपन लुक दिया। फिल्ड ब्रो, कर्ल लैशेस, हाइलाइटेड टी-ज़ोन और पिंक लिप शेड से उन्होंने अपने मेकअप को कंप्लीट किया।
तो आपको इन दोनों में से कृति का कौन सा लुक सबसे अच्छा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
