Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पिंक शिमरी बॉडीकॉन आउटफिट में कृति सेनन के इस लुक के आगे दीपिका, आलिया भी पड़ जाएंगी फीकी
आमतौर पर, लड़कियों को पिंक कलर पहनना काफी अच्छा लगता है, क्योंकि यह उन्हें एक फेमिनिन लुक देता है। हालांकि, यह जरूरी है कि इसे हर बार केवल एक ही तरह से पहना जाए। फैशन के गलियारों में हर दिन बदलाव होते हैं और अब महिलाएं इस कलर को स्ट्रीट स्टाइल से लेकर पार्टियों तक कई अलग-अलग तरीकों से कैरी करती है। हाल ही में, बॉलीवुड डीवा कृति सेनन ने भी पिंक कलर बॉडीकॉन आउटफिट में अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट किया। इस आउटफिट में वह इतनी स्टनिंग नजर आ रही थीं कि उनसे नजरें हटा पाना भी संभव नहीं था। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कृति सेनन के इस पिंक कलर लेटेस्ट लुक के बारे में बता रहे हैं-

इस लेटेस्ट लुक में कृति सेनन ने मिनी बॉडीकॉन आउटफिट को अपने लुक का हिस्सा बनाया है। उनका यह स्टाइल कंफर्ट, स्टाइल और फैशन का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। उन्होंने लाइट पिंक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस को स्टाइल किया है, जिसमें शिमरी डिटेलिंग इस आउटफिट को पार्टी रेडी बना रही है। कृति का यह स्टनिंग आउटफिट yousef aljasmi लेबल से आया था और कृति के इस लुक को सुकृति ग्रोवर ने स्टाइल किया। उनके इस बॉडीकॉन आउटफिट में शिमरी डिटेलिंग के अलावा, जालीदार क्रू-नेक फैब्रिक के साथ अटैच थी, वहीं इसमें फेदर वर्क उनके लुक को बेहद खास बना रहा था।

कृति ने अपने इस लुक को स्पार्कली स्टेटमेंट इयररिंग्स और फिंगरिंग्स के साथ एक्सेसराइज़ किया गया था। वहीं फुटवियर के लिए उन्होंने स्टीव मैडेन की स्ट्रैपी सिल्वर हील्स को चुना। मिनिमल मेकअप लुक में कृति का लुक बस देखते ही बन रहा था। वहीं हेयर्स में उन्होंने हाई बन बनाया। कृति का यह शिमरी बॉडीकॉन आउटफिट लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
