Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ब्लैक ब्रैलेट पहनकर काइली जेनर ने केजुअल आउटफिट को दिया हॉट ट्विस्ट, पहन सकती हैं आप भी
काइली जेनर को दुनिया की सबसे कम उम्र की स्टाइल आइकॉन के रूप में देखा जाता है और वह हर गुजरते दिन के साथ नए स्टाइलिंग ट्रेंड सेट कर जाती है। काइली जेनर के स्टाइल की सबसे खास बात यह है कि वह एक सिंपल केजुअल आउटफिट को भी हॉट ट्विस्ट देकर उसे खास बनाने का माद्दा रखती हैं। ऐसा ही कुछ काइली ने हाल ही में किया। उन्होंनें अपने सिंपल आउटफिट को चिक लुक देने के लिए उसके साथ ब्लैक ब्रैलेट को पेयर किया और इस आउटफिट में इतनी दिलकश लग रही थीं कि देखने वाला बस उन्हें देखता ही रह जाए।

कार्गो ट्राउजर के साथ ब्लैक ब्रैलेट
इस लुक में काइली ने सिंपल ब्लैक कार्गो ट्राउजर के साथ ब्लैक ब्रैलेट पहनकर उसे और भी स्टाइलिश बनाया। अपने लुक को एक स्पोर्टी टच देने के लिए उन्होंने इसके साथ ब्लैक स्नीकर्स पेयर किए। इतना ही नहीं, व्हाइट कलर की डिटैचेबल स्लीव्स उनके लुक को और भी ज्यादा फंकी बना रही थी।

बॉडीकॉन आउटफिट लुक
हाल ही में, वैश्विक स्टाइल आइकन मानी जाने वाली काइली जेनर ने अपना 24 वां जन्मदिन मनाया और इस खास अवसर पर भी वह हमेशा की तरह बेहद स्टनिंग नजर आ रही थीं। इस बार उन्होंने ग्रीन कलर को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया। उन्होंने ग्रीन कलर के को-ऑर्ड सेट को पहना, जिसमें हाल्टर नेक टॉप और मैक्सी बॉडीकॉन स्कर्ट थी। इस आउटफिट में उनका लुक बेहद ही एलीगेंट व ग्रेसफुल नजर आ रहा था।

व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस
काइली जेनर जो भी पहनती हैं, उनमें उनका स्टनिंग स्टाइल झलकता है। इस लुक में भी काइली ने कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने इस बेसिक आउटफिट को एक बेहद ही स्टाइलिश तरीके से कैरी किया है। उन्होंने वन शोल्डर लुक में बेसिक टॉप को पार्टी रेडी बना दिया है। साथ ही बैगी जींस उनके लुक को बेहद खास बना रही है।

रेड कलर आउटफिट
रेड एक बेहद ही वार्म कलर है और अगर इसे सही तरह से स्टाइल किया जाए तो यह आपके लुक को स्टेटमेंट लुक बनाता है। इस लुक में भी काइली जेनर ने रेड कटआउट क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग पैंट को पेयर किया है। एक सिंपल आउटफिट को स्टाइलिश किस तरह बनाया जा सकता है, इसका बेहतरीन उदाहरण काइली का यह लुक है।



Click it and Unblock the Notifications
